Chamba Manohar Lal: जयराम ठाकुर समेत कई भाजपा कार्यकर्ता धरने पर

9

bjp-leaders-protest-against-manohar-lal-murder-in-chamba

चंबा: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के सलूणी उपमंडल में मनोहर लाल (Manohar Lal) की हत्या को लेकर राज्य की राजनीति गरमा गई है। शुक्रवार को मृतक मनोहर के परिजनों से मिलने जा रहे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल को जिला पुलिस ने बीच रास्ते में ही रोक लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से आक्रोशित ठाकुर और बिंदल समेत तमाम भाजपा कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर व प्रदेश भाजपा नेता बिंदल कुछ कार्यकर्ताओं के साथ मृतक मनोहर (Manohar Lal) के परिजनों से मिलने उसके आवास की ओर जा रहे थे। चमेरा डैम पर पुलिस ने भाजपा नेताओं को रोक लिया है। इसके बाद ठाकुर व बिंदल समेत तमाम भाजपा कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गए। ठाकुर ने इस मामले को लेकर राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए एनआईए जांच की मांग की है। हत्याकांड को लेकर आज भी विभिन्न संगठन जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर रोष व्यक्त कर रहे हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जिला प्रशासन ने गुरुवार से इलाके में धारा 144 लागू कर दी है।

ये भी पढ़ें..HP: सरकारी कामकाज में AI का होगा इस्तेमाल, सीएम ने IIT से मांगा सहयोग

नौ जून को बोरे में मिला था शव

सलूणी उपमंडल की भंडाल पंचायत निवासी मनोहर लाल (Manohar Lal) छह जून से लापता था। नौ जून को उसका शव नाले में पड़े बोरे से बरामद किया गया था। शव के 7-8 टुकड़े हो गए थे। पुलिस ने हत्या में शामिल परिवार के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये सभी लोग एक खास धर्म के हैं। इस घटना के बाद से हिंदू संगठन उग्र हो गए हैं। गुरुवार को गुस्साई भीड़ ने आरोपियों के दो घरों में आग लगा दी थी।

मां ने की फांसी की मांग

मनोहर (Manohar Lal) अपने परिवार का इकलौता बेटा था। लोग पीड़ित परिवार के लिए न्याय और आरोपियों को फांसी की मांग कर रहे हैं। मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में मृतक मनोहर की मां मनोहर ने बताया कि उनके बेटे के हत्यारों को फांसी से कम सजा नहीं दी जानी चाहिए।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)