Maharashtra : शिंदे सरकार का विस्तार होते ही भाजपा नेता ने जताई नाराजगी, सामने आई वजह

0
55

मुंबई : महाराष्ट्र में शिंदे सरकार में संजय राठौड़ को मंत्री बनाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा वाघ ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि संजय राठौड़ पर टिकटॉक स्टार पूजा चव्हाण को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज है। उनकी संजय राठौड़ के विरुद्ध लड़ाई जारी रहेगी।

भाजपा नेता चित्रा वाघ ने कहा कि संजय राठौड़ को टिकटॉक स्टार पूजा चव्हाण को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज होने के बाद महाविकास आघाड़ी सरकार में वनमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था लेकिन आज उन्हें फिर से मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। उन्हें भगवान के न्याय पर पूरा भरोसा है। साथ ही वह संजय राठौड को कानूनी सजा दिलाने की लड़ाई कोर्ट में लड़ रही हैं। इस लड़ाई को वे जारी रखेंगी, भले ही संजय राठौड़ को शिंदे सरकार में मंत्री बना दिया गया है।

ये भी पढ़ें..काकोरी ट्रेन एक्शन की याद में सीएम योगी ने डाक टिकट…

पुणे में टिकटॉक स्टार पूजा चव्हाण ने मार्च में आत्महत्या कर ली थी। उस समय तत्कालीन वन मंत्री रहे संजय राठौड़ पर पूजा चव्हाण को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा वाघ ने जोरदार तरीके से उठाया था और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने भी राज्यव्यापी आंदोलन किया था। इसी वजह से तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने संजय राठौड़ का वनमंत्री पद से इस्तीफा ले लिया था। आज उन्हें फिर से मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है, इससे चित्रा वाघ ने नाराजगी जताई है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)