सुक्खू सरकार के फैसलों के खिलाफ भाजपा निकालेगी आक्रोश रैली, गरजेंगे जयराम व अनुराग ठाकुर

0
44

anurag-thakur-jairam-thakur

शिमला: हिमाचल प्रदेश में सता परिवर्तन के बाद सैंकड़ों संस्थानों को बंद करने के सुक्खू सरकार के फैसले के खिलाफ विपक्षी दल भाजपा द्वारा जिला स्तरीय आक्रोश रैलियां निकाली जा रही हैं। आक्रोश रैलियां में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सहित प्रदेश भाजपा के दिग्गज नेता गरजेंगे। भाजपा ने इन रैलियों का शेडयूल जारी कर दिया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद सुरेश कश्यप ने सोमवार को बताया कि जिस प्रकार से काग्रेस सरकार ने पूरे हिमाचल प्रदेश में डी नोटिफिकेशन एक्सप्रेस चला रखी है, उसके खिलाफ भाजपा द्वारा जिला स्तरीय आक्रोश रैलियों का आयोजन किया जाएगा जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता भाग लेंगे।

ये भी पढ़ें..भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कसा तंज, बोलेः आतंकियों-अपराधियों के साथ

कश्यप ने बताया कि सात मार्च को जिला हमीरपुर में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर जन आक्रोश रैली को संबोधित करेंगे। इसी तरह 10 मार्च को जिला चंबा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार और देहरा में भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना भाजपा की आक्रोश रैलियों को संबोधित करेंगे। 11 मार्च को नूरपुर में पूर्व मंत्री विक्रम ठाकुर, बिलासपुर एवं मंडी में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और सोलन में भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन आक्रोश रैलियों में भाग लेंगे। 12 मार्च को जिला पालमपुर और जिला कांगड़ा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और जिला सिरमौर के नहान में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर आक्रोश रैली को संबोधित करेंगे। 13 मार्च को जिला महासू के ठियोग में होने जा रही आक्रोश रैली को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप संबोधित करेंगे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)