हादसे में बाल-बाल बचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह सैनी, टक्कर में कार क्षतिग्रस्त

26

satyapal-singh-saini

मुरादाबादः भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य सत्यपाल सिंह सैनी (एडवोकेट) शुक्रवार को एक हादसे में बाल-बाल बच गए। मुजफ्फरनगर से सहारनपुर एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जाते समय उनकी कार दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में कार में सवार भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और उनके स्टाफ को मामूली चोटें आई हैं।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी सत्यपाल सिंह सैनी ने बताया कि शुक्रवार को वह अपने स्टाफ के साथ मुजफ्फरनगर से सहारनपुर भाजपा के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। उन्होंने बताया कि मुजफ्फरनगर-सहारनपुर के बीच उनकी कार के आगे चल रही एक कार ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिसके चलते उनकी कार आगे चल रही कार से भिड़ गयी। इससे पहले वह और उनका स्टाफ कुछ समझ पाता, पीछे से आई एक तेज रफ्तार कार ने भी उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनकी कार दोनों तरफ से क्षतिग्रस्त हो गई।

ये भी पढ़ें..13 साल की मासूम के साथ हैवानियत, चलती कार में 4…

तेज टक्कर होने के चलते कार में सवार प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह सैनी और उनके स्टाफ को मामूली चोटें आई हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह सैनी के कार की दुर्घटना होने पर कार्यकर्ताओं में अफरा-तफरी मच गयी। भारी संख्या में कार्यकर्ता दुर्घटना स्थल पर पहुंच गये। सत्यपाल सिंह सैनी और उनके स्टाफ को उपचार के लिए निजी अस्पताल में पहुंचाया गया। इसके बाद सत्यपाल सिंह सैनी सहारनपुर में आयोजित भाजपा के कार्यक्रम में भी शामिल हुए।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)