spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeराजनीतिबीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बोले- अपराधियों को बचाने में जुटी है टीएमसी सरकार

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बोले- अपराधियों को बचाने में जुटी है टीएमसी सरकार

शिमला: हिमाचल प्रदेश भाजपा इकाई ने पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने शनिवार को एक बयान में कहा कि कोलकाता के एक अस्पताल में महिला पीजी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और नृशंस हत्या की घटना से पूरा देश शर्मसार है और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार राज्य में बेटियों को बचाने के बजाय अपराधियों को बचाने में व्यस्त है।

गठबंधन पर भी साधा निशाना

राजीव बिंदल ने यह भी कहा कि ममता बनर्जी सरकार में महिलाओं के साथ लगातार हो रहे बर्बर दुर्व्यवहार पर राहुल गांधी, कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के नेता चुप हैं। वहीं, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि ममता बनर्जी को यह मामला सीबीआई को सौंपने में मात्र 70 सेकंड लगे होंगे और वह ऐसा करने के लिए 7 दिन मांग रही हैं। यह उनकी हताशा को दर्शाता है। जिस तरह का असंवेदनशील व्यवहार तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में दिखा रही है, वही व्यवहार उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी दिखा रही है।

बंगाल में आया जंगल राज

कन्नौज से लेकर कोलकाता तक महिलाओं के प्रति घृणा, हीन भावना और अपराधियों को संरक्षण देने की खतरनाक मानसिकता देखने को मिल रही है। पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और विधायक सतपाल सत्ती ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी और टीएमसी के राज में बंगाल महिलाओं के लिए नर्क से भी बदतर हो गया है। कोलकाता की ‘निर्भया’ के बाद बर्दवान में आधी रात को एक युवती का खून से लथपथ शव खेत में मिला, जिसका गला कटा हुआ था।

यह भी पढ़ेंः-Kolkata Doctor murder case: यूपी में अस्पतालों की चरमराई व्यवस्था, तेज हुआ आंदोलन

इसी तरह शक्तिगढ़ में एक दिव्यांग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। लेकिन टीएमसी ‘बेटी बचाओ’ पर ध्यान देने के बजाय ‘बलात्कारी बचाओ अभियान’ पर जोर दे रही है। टीएमसी के राज में बंगाल में जंगलराज आ गया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें