प्रदेश उत्तर प्रदेश Featured

विधान परिषद की रिक्त सीटों के लिए भाजपा-सपा उम्मीदवारों ने किया नामांकन

लखनऊः उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की रिक्त हुई दो सीटों के लिए सोमवार को समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों ने नामांकन किया। भाजपा उम्मीदवार धर्मेन्द्र सिंह सैंथवार और निर्मला पासवान ने अपने समर्थकों के साथ विधानसभा में पहुुंचकर नामांकन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और दया शंकर सिंह समेत पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

नामांकन करने के बाद भाजपा उम्मीदवार निर्मला पासवान ने कहा कि राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करती हूं। भाजपा कैडर बेस पार्टी है। हमारी पार्टी कार्यकर्ता आधारित है। पार्टी कार्यकर्ताओं को हमेशा आगे बढ़ाने का काम करती है। दूसरे भाजपा उम्मीदवार धर्मेन्द्र सिंह सैंथवार ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास पर काम करती है। उन्होंने कहा कि सपा जान रही है कि हमारी पराजय निश्चित है फिर भी प्रत्याशी उतारा है।

ये भी पढ़ें..Patra Chawl Scam: विशेष अदालत में होगी शिवसेना नेता संजय राउत...

वहीं सपा प्रत्याशी कीर्ति कोल ने भी विधानसभा पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। सपा प्रत्याशी के नामांकन के समय सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, सपा नेता मनोज पाण्डेय उपस्थित रहे। सपा प्रत्याशी के नामांकन में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के न पहुंचने पर भी राजनीति तेज हो गयी है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा है कि समाजवादी पार्टी आदिवासी समाज की महिला का अपमान कर रही है। सपा ने जानबूझकर हारने के लिए चुनाव में कीर्ति कोल को उतारा है।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…