उपचुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, कई बड़े नेताओं के नाम शामिल

0
69

bjp-flags

पुणे: भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय कमेटी ने पुणे के कसबा और चिंचवड विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसमें केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी समेत अन्य केंद्रीय और राज्य के मंत्री और पंकजा मुंडे, भाजपा के शहर अध्यक्ष और विधायक महेश लांडगे समेत स्थानीय नेताओं को जगह दी गई है। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव अरुण सिंह ने उपचुनावों के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को भेज दी है। केंद्र, राज्य और शहर स्तर के नेता चुनाव प्रचार में जुट गए हैं।

कसबा और चिंचवड विधानसभा क्षेत्रों की रिक्त सीटों के लिए उपचुनाव में 26 फरवरी को मतदान होना है। दोनों क्षेत्रों में चुनाव निर्विरोध कराने के लिए भाजपा ने महाविकास अघाड़ी के नेताओं से अपील की थी। हालांकि, अब यह तय हो गया है कि मतदान हर हाल में होगा। भाजपा ने कसबा क्षेत्र से हेमंत रासने और चिंचवड क्षेत्र से अश्विनी जगताप मैदान में हैं।

ये भी पढ़ें..Bihar: दिनदहाड़े मुखिया की गोली मारकर हत्या, कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

पंकजा मुंडे को भी मिली जिम्मेदारी –

भाजपा के स्टार प्रचारकों में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, नारायण राणे, रावसाहेब दानवे-पाटिल, भागवत कराड, राष्ट्रीय सचिव पंकजा मुंडे, पालकमंत्री चंद्रकांत पाटिल, चुनाव प्रभारी मुरलीधर मोहोल, प्रवीण दरेकर, सांसद उदयनराजे भोसले, गिरीश बापट, मंत्री सुधीर मुनगंटीवार, विधायक आशिष शेलार, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा चित्रा वाघ, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष योगेश टिलेकर, एमपी विनोद तावडे, श्रीकांत भारतीय, रवींद्र चव्हाण, सुनील कर्जतकर, धनंजय महाडिक, विधायक राहुल कुल, गोपीचंद पडलकर, संजय उर्फ बाला भेगडे, विजय देशमुख, माधुरी मिसाल, विक्रांत पाटील, विजय चौधरी, जगदीश मुलीक, राजेश पांडे, सुधाकर भालेराव, वासुदेव काले, इजाज देशमुख, संदीप भंडारी, प्रकाश जावडेकर, दिलीप कांबले, पिंपरी-चिंचवड शहर अध्यक्ष महेश लांडगे, हर्षवर्धन पाटील, उमा खापरे, पूर्व सांसद अमर साबले के नाम शामिल हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)