Saturday, March 29, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeराजनीतिभाजपा का महाजनसंपर्क अभियान तेज, 18 को हरियाणा जाएंगे गृह मंत्री अमित...

भाजपा का महाजनसंपर्क अभियान तेज, 18 को हरियाणा जाएंगे गृह मंत्री अमित शाह 

hariyana-bjp
फतेहाबादः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर भाजपबा का महाजनसंपर्क अभियान तेज हो गया है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत 9 जून को फतेहाबाद में व्यापारी सम्मेलन में शामिल होंगे और 18 जून को सिरसा में एक रैली को संबोधित करेंगे। इसी कड़ी में हरियाणा विधानसभा एससी बीसी कल्याण समिति के अध्यक्ष व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश व उपाध्यक्ष हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड श्रीनिवास गोयल गुरुवार को फतेहाबाद भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे।
भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव सिंह ग्रोहा ने उनका स्वागत किया। अध्यक्ष सत्यप्रकाश ने जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की। इस समीक्षा बैठक में रतिया विधायक लक्ष्मण नपा व फतेहाबाद विधायक दुदाराम भी मौजूद रहे। बैठक में श्रीनिवास गोयल के नौ जून को फतेहाबाद दौरे, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 18 जून को होने वाले सिरसा दौरे की तैयारियों पर भी चर्चा हुई।
श्रीनिवास गोयल व बलदेव ग्रोहा ने बताया कि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत नौ जून को शाम चार बजे फतेहाबाद के सेवन स्पाइस होटल में व्यापारी सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी 18 जून को सिरसा में एक विशाल रैली को संबोधित करेंगे। इस रैली को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता अभी से कमर कस लें और महान जनसंपर्क अभियान को और तेज गति से आगे बढ़ाएं। सरकार की नीतियों, योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में जनता को बताएं।
इस मौके पर लोकसभा प्रवास योजना के समन्वयक प्रवीण जोड़ा, जिला उपाध्यक्ष अनिल सिहाग, भाजपा सिरसा लोकसभा मीडिया प्रभारी महेश शर्मा, जिला सचिव अशोक जाखड़, सोशल मीडिया प्रभारी जगदीप मोंगा, व्यापार प्रकोष्ठ समन्वयक राधाकृष्ण नारंग, व्यापार प्रकोष्ठ समन्वयक भवानी सिंह , युवा मोर्चा उपाध्यक्ष रजत खंडा के अलावा भाजपा के अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)
सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें