Featured दिल्ली टॉप न्यूज़ राजनीति

JP Nadda Birthday: 62 साल के हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, PM मोदी समेत नेताओं दीं शुभकामनाएं

BJP National President JP Nadda addresses Bharatiya Janata Yuva Morcha National Executive Meeting at NDMC Building
कांग्रेस

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का 62 वां जन्मदिन है। जेपी नड्डा का जन्म बिहार की राजधानी पटना 2 दिसम्बर 1960 हुआ था। जेपी नड्डा (JP Nadda) के जन्मदिन पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है। रात 12 बजे से भाजपा के तमाम इकाइयों के कार्यकर्ता उन्हें जन्मदिवस की बधाई दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

ये भी पढ़ें..निर्वाचन आयोग ने मैनपुरी-इटावा के SSP से मांगा स्पष्टीकरण, प्रो. रामगोपाल यादव ने की थी शिकायत

https://twitter.com/narendramodi/status/1598516141827428352?s=20&t=2fMlXjxl0TyYByc3WvQdfA

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट संदेश में कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी (JP Nadda) को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। उन्होंने अपनी नेतृत्व क्षमता से भाजपा में नया जोश और नई ऊर्जा भरने का काम किया है। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और आरोग्यपूर्ण जीवन प्रदान करे। गृहमंत्री अमित ने बधाई देते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके कुशल नेतृत्व और संगठन कौशल से पार्टी निरंतर मजबूत हो रही है। मैं ईश्वर से आपके स्वास्थ्यपूर्ण जीवन व दीर्घायु की कामना करता हूँ।

https://twitter.com/AmitShah/status/1598529143355846656?s=20&t=2fMlXjxl0TyYByc3WvQdfA

बेगूसराय के सांसद तथा केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने विश्वास जताया है कि इनके नेतृत्व में पार्टी नित नई ऊंचाई को प्राप्त करेगी। गिरिराज सिंह ने कहा है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के कुशल नेतृत्व में पार्टी नई उचाईयों तक जाए, इसी शुभेच्छा के साथ ईश्वर से उत्तम स्वास्थ्य एवं दीघार्यु जीवन की कामना करता हूं।

बता दें कि बिहार की राजधानी पटना में जन्मे नड्डा ने पटना से ही बीए और एलएलबी की परीक्षा पास की। वे शुरू से ही एबीवीपी से जुड़े हुए थे। अपने राजनीतिक करियर में नड्डा जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, केरल, राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के प्रभारी और चुनाव प्रभारी रहे। जेपी नड्डा जनवरी 2020 में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए थे। उन्हें तीन साल के लिए अध्यक्ष चुना गया था।

नड्डा का तीन साल का कार्यकाल अगले साल जनवरी में समाप्त हो जाएगा। हालांकि 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए आलाकमान उनका कार्यकाल बढ़ा सकती है। जे पी नड्डा ने भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों के हिस्से के रूप में कोस्टा रिका, ग्रीस, तुर्की, ब्रिटेन, कनाडा आदि सहित कई देशों का दौरा किया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)