Wednesday, April 2, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeछत्तीसगढ़परिवर्तन यात्रा से चुनावी बिगुल फूंकेगी भाजपा, अमित शाह करेंगे शुभारंभ

परिवर्तन यात्रा से चुनावी बिगुल फूंकेगी भाजपा, अमित शाह करेंगे शुभारंभ

जगदलपुर: भारतीय जनता पार्टी ने 12 सितंबर को आदिशक्ति पीठ दंतेवाड़ा से शुरू होने वाली परिवर्तन यात्रा (Parivartan Yatra) को लेकर युद्धस्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। गृह मंत्री अमित शाह बीजेपी की परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ करेंगे।

परिवर्तन यात्रा (Parivartan Yatra) की सभी तैयारियों की रूपरेखा को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें भाजपा प्रदेश महासचिव केदार कश्यप, किरण देव, भाजपा जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी, संतोष बाफना, श्रीनिवास राव मद्दी सहित अन्य उपस्थित थे। जगदलपुर विधानसभा के लिए किरण देव और संतोष बाफना को प्रभारी बनाया गया है।

ये भी पढ़ें..बप्पा की मूर्तियों को आकार दे रहीं महिलाएं, अब तक 7 हजार मूर्तियां बिकीं

दंतेवाड़ा से शुरू होगी यात्रा

प्रदेश महासचिव केदार कश्यप ने बताया कि परिवर्तन यात्रा (Parivartan Yatra) दंतेवाड़ा से शुरू होकर उसी दिन शाम 12 सितंबर को जगदलपुर पहुंचेगी। परिवर्तन यात्रा के जगदलपुर पहुंचने पर यहां पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव शामिल होंगे। परिवर्तन यात्रा (Parivartan Yatra) का डिमरापाल से भारतीय जनता युवा मोर्चा मोटर साइकिल रैली द्वारा स्वागत किया जाएगा और जगदलपुर पहुंचेगी। शाम करीब 06 बजे सीरासार भवन के सामने भाजपा की बैठक होगी। बैठक में केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस के कुशासन को उखाड़ फेंकने के लिए यह भाजपा की परिवर्तन यात्रा है, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका होगी। बस्तर से सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश पूरे छत्तीसगढ़ में प्रसारित होगा।

बैठक का संचालन महासचिव रामाश्रय सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन रजनीश पाणिग्रही ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से विद्याशरण तिवारी, योगेन्द्र पांडे, श्रीनिवास मिश्रा, श्रीधर ओझा, गोदावरी साहू, वेदप्रकाश पांडे, बाबुल नाग, सुब्रतो विश्वास, सुरेश गुप्ता, सतीश सेठिया, फूल सिंह सेठिया, आलोक अवस्थी, अविनाश श्रीवास्तव, सुधा मिश्रा आदि शामिल थे। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें