निमांड में BJP को बड़ा झटका, चुनाव से पहले माखन सोलंकी कांग्रेस में शामिल

39

Makhan Solanki joins Congress

बड़वानी : निमांड क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। चुनाव से पहले पूर्व सांसद माखन सिंह सोलंकी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। सोलंकी ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली।

मध्य प्रदेश के निमांड इलाके में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है, जहां पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की मौजूदगी में पूर्व सांसद माखन सिंह सोलंकी कांग्रेस में शामिल हो गए। जिला कांग्रेस ने बड़वानी जिले के सिलावड में जनसभा का आयोजन किया था। इस मौके पर 2009 में खरगोन-बड़वानी लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के सांसद रहे माखन सिंह सोलंकी अपने समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल हो गए। इस समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें-Karnataka Elections 2023: कर्नाटक चुनाव के लिए AAP पार्टी ने जारी की 60 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट

राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले दल परिवर्तन का दौर जारी है। हाल ही में बीजेपी नेता यादवेंद्र सिंह यादव ने कांग्रेस की सदस्यता ली थी, जिसके जवाब में बीजेपी ने कांग्रेस की मोना सुस्तानी को अपने पाले में ले लिया था। अब बड़वानी में कांग्रेस ने बीजेपी को करारा झटका दिया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)