spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ पश्चिम के बीजेपी विधायक सुरेश चन्द्र श्रीवास्तव का कोरोना से निधन,...

लखनऊ पश्चिम के बीजेपी विधायक सुरेश चन्द्र श्रीवास्तव का कोरोना से निधन, रक्षा मंत्री ने जताया दुख

लखनऊः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पश्चिम क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक सुरेश चन्द्र श्रीवास्तव का कोरोना से निधन हो गया है। विधायक सुरेश चन्द्र श्रीवास्तव कुछ दिन पहले ही संक्रमण की चपेट में आ गए थे और अस्पताल में भर्ती थे। अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक, विधायक सुरेश चन्द्र श्रीवास्तव पिछले एक सप्ताह से वेंटिलेटर पर थे।

बताया जा रहा है कि विधायक सुरेश चंद्र श्रीवास्तव कोरोना संक्रमित होने के बाद 7 दिन से अस्पताल में वेंटिलेटर पर थे। उनका कोरोना संक्रमण के बाद से इलाज चल रहा था। विधायक की पत्नी और छोटे बेटे की भी तबीयत खराब है। उनका पीजीआई में इलाज चल रहा है। वह पश्चिम क्षेत्र से लगातार पांच बार से विधायक थे। 24 घंटे के भीतर बीजेपी के दूसरे विधायक का निधन हो गया है। इसके पहले रमेश दिवाकर और अब सुरेश श्रीवास्तव का निधन कोरोना संक्रमण की वजह से हुआ है।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जताया दुख

विधायक सुरेश चन्द्र श्रीवास्तव के निधन पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर विधायक के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि लखनऊ शहर से विधायक एवं उत्तर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश श्रीवास्तव के निधन का समाचार बेहद पीड़ादायक है। जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी सादगी, सरलता और उनकी कर्मठता अपने आप में एक मिसाल थी। उनके शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।

शुक्रवार को बीजेपी विधायक रमेश चंद्र दिवाकर ने तोड़ा दम

विधायक सुरेश चन्द्र श्रीवास्तव से पहले उत्तर प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक रमेश चंद्र दिवाकर ने शुक्रवार को मेरठ के एक अस्पताल में कोरोना वायरस के कारण दम तोड़ दिया। विधायक रमेश चंद्र 56 वर्ष के थे। औरैया विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले दिवाकर को चार दिन पहले मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था और पिछले दो दिनों से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें