Utter Pradesh News : भाजपा नेता के गनर ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

23
sucide-case

Utter Pradesh News : मामला जौनपुर के बरसठी थाना क्षेत्र की बबुरी गांव का है जहां आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब भाजपा नेता मनोज सिंह के गनर रत्नेश प्रजापति ने अपने आप को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनकर उनकी सुरक्षा में तैनात दूसरे सिपाही ने उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बंदूक से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या     

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजय पाल शर्मा व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि, घटना के वक्त भाजपा नेता फार्म हाउस पर मौजूद नहीं थे। मनोज सिंह के फॉर्महाउस पर दो गनर रत्नेश प्रजापति व रजत पांडे एक साथ रात में खाना खाकर सोए थे। रविवार सुबह रत्नेश प्रजापति उठा और नित्यकर्म के बाद आकर बरामदे में बैठा। कुछ देर बैठने के बाद वहां से उठा और फॉर्महाउस के पीछे जाकर अपनी बंदूक से खुद को गोली मार लिया।

बता दें, मनोज सिंह को भाजपा ने 2020 में मल्हनी में उपचुनाव में अपना प्रत्याशी बनाकर उतारा था। जहां पर सपा के लकी यादव ने उनको हराकर विधायक का पदभार संभाला था। वहीं उससे पहले उनकी पत्नी बरसठी की ब्लॉक प्रमुख थीं। मनोज सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत इलाहाबाद विश्वविद्यालय से छात्र संघ का चुनाव लड़कर किया था।

अपर पुलिस अधीक्षक ने दी मामले की जानकारी 

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि, बरसठी थाना अंतर्गत भाजपा नेता मनोज सिंह के यहां दो आरक्षी रत्नेश प्रजापति व आरक्षी रजत पांडे उनकी सुरक्षा में लगे हुए थे। आज सुबह 6:00 बजे मनोज सिंह के कुक अवनीश शुक्ला व आरक्षी रजत पांडे द्वारा सूचना दी गई कि, उनका दूसरा साथी रत्नेश प्रजापति अपने असलहे की सफाई कर रहा था कि दौरान गोली चल गई।

ये भी पढ़ें: लखनऊ बिल्डिंग हादसे में अब तक 8 की मौत, सामने आई हादसे की चौंकाने वाली वजह

इलाज के दौरान घायल की मौत   

बताया जा रहा है कि, उसके सर में गोली लगी है जिसकी वजह से वो गंभीर रुप से घायल हो गया है। आनन- फानन में घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा व आला अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। वहीं फील्ड यूनिट की टीम मौके पर छानबीन में जुटी है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)