Friday, March 21, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeअन्यक्राइमपेड़ से लटकता मिला भाजपा नेता का शव, परिजनों ने जताई हत्या...

पेड़ से लटकता मिला भाजपा नेता का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

commits-suicide

मेदिनीनगर: भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के मनातू मंडल के अध्यक्ष शव गुरुवार को एक पेड़ पर फंदे से लटका मिलने पर सनसनी फैल गई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए ग्रामीणों के साथ सड़क पर जाम लगा दिया और आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

परिजनों के अनुसार भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के मनातू मंडल के अध्यक्ष प्रमोद सिंह बुधवार की शाम 5 बजे घर से निकले थे। उसके बाद वे घर नहीं पहुंचे। गुरुवार की सुबह घर से सटे सुनसान इलाके में पलाश के पेड़ पर फंदे से लटका उनका शव ग्रामीणों ने देखा। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है। इस बीच ग्रामीणों ने मनातू मुख्य पथ को जाम कर दिया। परिजनों का कहना है कि देर रात में घर नहीं आने पर मनातू थाना पुलिस को जानकारी दी गई थी, लेकिन रात में पुलिस ने समय रहते कार्यवाही नहीं की।

ये भी पढ़ें..अधिवक्ता राजीव कुमार व व्यवसायी अमित के खिलाफ आरोप गठित, मनी…

घटना की सूचना मिलने पर पांकी पुलिस मौके पर पहुंची। भाजपा नेता प्रमोद सिंह की मौत पर नाराज ग्रामीणों ने जाम लगाकर सरकारी मुआवजा की मांग कर रहे थे। पांकी विधायक कुशवाहा शशिभूषण मेहता, लेस्लीगंज पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी आलोक टूटी और मनातू थाना प्रभारी कमलेश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी ने ग्रामीणों काे समझा कर जाम हटवाया। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर भेज दिया। पांकी विधायक ने पुलिस से घटना का जल्द खुलासा करने को कहा है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें