Home बिहार Bihar News : दबंगों के हौसले बुलंद, भाजपा नेता को गोली मारकर...

Bihar News : दबंगों के हौसले बुलंद, भाजपा नेता को गोली मारकर की हत्या

bihar-news

Bihar News : बिहार में विपक्ष कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर लगातार निशाना साध रहा है। इसी बीच, बिहार की राजधानी पटना में सोमवार की सुबह अपराधियों ने चौक थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि, मृतक भाजपा के नेता भी थे। पुलिस की जानकारी के मुताबिक ये मामला पटना सिटी के एक रेस्टोरेंट के पास की है।

जवाबी फायरिंग में लगी गोली 

बताया जाता है कि, पटना सिटी निवासी श्याम सुंदर शर्मा उर्फ मुन्ना शर्मा अपने कुछ रिश्तेदारों को ऑटो में बिठाने गए थे। इसी क्रम में बाइक सवार बदमाशों ने उनसे सोने की चेन लूटने की कोशिश की। जवाबी फायरिंग में गोलियां चलाई गई जिससे उनकी मौत हो गई। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक पर बैठकर मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: Jammu and Kashmir: नौशेरा सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकवादी ढेर

Bihar News पुलिस ने दी मामले की जानकारी    

जानकारी देते हुए पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज द्वारा अपराधियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। बताया जा रहा है कि, मृतक मुन्ना शर्मा भाजपा पटना सिटी चौक मंडल के अध्यक्ष थे।

जानकारी के मुताबिक रविवार को उनके घर पर कोई पारिवारिक मांगलिक समारोह था, जिसमे उनके कई रिश्तेदार शामिल होने आए थे। सोमवार को कुछ रिश्तेदारों को वे ऑटो पकड़वाने घर से बाहर निकले थे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version