Home फीचर्ड महादलित बस्ती में आगजानी के मामले में अब तक 11 गिरफ्तार

महादलित बस्ती में आगजानी के मामले में अब तक 11 गिरफ्तार

bihar-news

Bihar News : बिहार के नवादा में महादलित टोला में दलित दबंगों ने बुधवार की शाम को फायरिंग करते हुए लगभग 80 घरों में आगजनी के मामले में पुलिस ने अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस मामले में नवादा के SP अभिनव धीमन ने की है। बता दें, बिहार के नवादा में महादलित टोला में दलित दबंगों ने बुधवार की शाम को फायरिंग करते हुए लगभग 80 घरों में आगजनी के मामले में पुलिस ने गुरुवार की सुबह तक 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी पुष्टि नवादा के SP अभिनव धीमन ने की है।

DM आशुतोष वर्मा ने दी जानकारी  

वहीं इस मामले में DM आशुतोष वर्मा का कहना है कि, घटना के बाद पुलिस पहुंचकर सख्त कार्रवाई की है। दंडाधिकारियों के नेतृत्व में काफी संख्या में पुलिस बल को प्रभावित गांवों में तैनात कर दिया गया है, ताकि किसी अनहोनी की घटना को अंजाम नहीं दिया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि, इस अग्निकांड के मुख्य आरोपी नंदू पासवान सहित 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे । सभी को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आग में करीब 10 से 12 मवेशी झुलसे

बता दें, नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर महादलित टोले में निकट के ही प्राणबीघा दलित टोले के नंदू पासवान के नेतृत्व में 100 से भी अधिक बंदूक हरियो ने गांव को घेर कर आग के हवाले कर दिया था। जिलाधिकारी आशुतोष वर्मा ने भी 21 घरों को पूर्ण रूप से जलने की पुष्टि की है। एक दर्जन से अधिक मवेशी की मौत आग में झुलस कर हो चुकी है। जिसके बाद बड़ी संख्या में मौके पर पुलिस कैंप कर रही है। पूरा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है। इस घटना में कई मवेशी भी जलकर मर गई।

ये भी पढ़ें: पहली बार BWF सुपर 1000 क्वार्टर फाइनल में पहुंची मालविका

Bihar News: ग्रामीणों ने दी जानकारी    

पीड़ित ग्रामीणों ने बताया कि, आगजनी में कई मवेशियों की जलकर मौत हो गई और घर में रखा सारा सामान भा जलकर राख हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि, अचानक हुई घटना के कारण लोग कुछ भी नहीं समझ पाए। अचानक गांव पहुंचकर दनादन गोली चलाना शुरू कर दी। जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई। गोली चलने की आवाज सुनकर लोग सहम उठे। जान बचाने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे। इसी बीच घरों में आग लगा दी गई। इस दौरान वाहनों को भी क्षतिग्रस्त किया गया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version