Prabhat Jha Death: भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभात झा का निधन, ऐसा रहा सियासी सफर

61
Prabhat-Jha-passed-away

Prabhat Jha Death, नई दिल्ली: वरिष्ठ भाजपा नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा का निधन हो गया। झा ने 67 साल की उम्र में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट “X” पर लिखा कि वरिष्ठ भाजपा नेता और भाजपा सांसद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा के निधन का अत्यंत दुखद समाचार मिला। उन्होंने अपना पूरा जीवन संगठन को समर्पित कर दिया।

वीडी शर्मा ने आगे लिखा, उन्होंने मध्य प्रदेश संगठन के विस्तार और मजबूती में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका मार्गदर्शन और स्नेह मुझे समय-समय पर मिलता रहा, उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। भाजपा ने प्रभात झा को दो बार राज्यसभा भेजा था। हालांकि, पिछले कुछ सालों से वे सक्रिय राजनीति से दूर थे।

लंब समय से चल रहे थे बीमार

बता दें, प्रभात झा (Prabhat Jha ) पिछले कुछ समय से काफी बीमार थे। उन्हें चार सप्ताह पहले इलाज के लिए भोपाल से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की निगरानी में उनकी निगरानी की जा रही थी। लेकिन, आखिरकार उन्हें बचाया नहीं जा सका। शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे उनका निधन हो गया।

ये भी पढ़ेंः- भाजपा ने बिहार-राजस्‍थान में प्रदेश अध्‍यक्ष बदले, जानें कौन लेगा सीपी जोशी और सम्राट चौधरी की जगह?

ऐसा रहा सियासी सफर

Prabhat Jha मूल रूप से हरिहरपुर जिला दरभंगा, बिहार के रहने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी रंजना झा और दो बेटे हैं। उन्होंने बीएससी, एमए और एलएलबी की पढ़ाई की थी।प्रभात झा 1993 से 2002 तक मध्य प्रदेश में भाजपा के मीडिया प्रभारी और प्रवक्ता रहे। 2007 में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव बनाए गए। 2008 में राज्यसभा के लिए चुने गए। वे 8 मई 2010 से दिसंबर 2012 तक मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष रहे।

इसके अलावा भाजपा के वारिष्ठ नेता प्रभात झा 2009 में विदेश यात्रा पर ऑस्ट्रिया गए थे। उनकी यात्रा 14 से 18 अगस्त तक चली थी। प्रभात झा द्वारा लिखी गई पुस्तकें हैं हिंदी में शिल्पी, जन गण मन, अजातशत्रु, पंडित दीनदयालजी। इतना ही नहीं उन्हें क्रिकेट खेलना और पढ़ना-लिखना बहुत पसंद था।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)