‘मुंगेरीलाल का सपना दिखा रहे मुख्यमंत्री’, भाजपा नेता ने हेमंत सोरेन पर बोला हमला

0
42

रामगढ़: रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में बूथ स्तरीय सम्मेलन करने पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर हमला बोला है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हेमंत जी केवल जनता को मुंगेरीलाल का सपना दिखा रहे हैं। विकास तो कुछ किया नहीं, लोगों को भ्रम जाल में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। यहां की जनता महा ठगबंधन से निजात पाना चाहती है। जनता की आवाज बनकर एनडीए के लोग उभरे हैं। अब इस विधानसभा उपचुनाव में रामगढ़ की जनता एनडीए उम्मीदवार को वोट कर इस सरकार को सबक सिखाएगी।

ये भी पढ़ें..रांची पहुंचे कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय, एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत

प्रकाश ने कहा कि मुख्यमंत्री पर खुद ही कई गंभीर आरोप लगे हैं। उनके कई करीबी आज सलाखों के पीछे हैं। हेमंत सोरेन तिलमिलाए हुए हैं। जेएमएम की सरकार ने झारखंड को लूट खंड में तब्दील कर दिया। वह हमेशा रामगढ़ को अपना गृह क्षेत्र बताते हैं। लेकिन हकीकत दिया है कि चुनाव दुमका से लड़ते हैं। बैठक में विधायक समरी लाल, विधायक जयप्रकाश भाई पटेल, राज्य सभा सांसद आदित्य साहू, रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू सहित अन्य लोग मौजूद थे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)