Friday, October 18, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeफीचर्डKarnataka: ‘जनस्पंदन’ रैली के साथ BJP आज कर्नाटक में फूंकेगी चुनावी बिगुल

Karnataka: ‘जनस्पंदन’ रैली के साथ BJP आज कर्नाटक में फूंकेगी चुनावी बिगुल

बेंगलुरुः 2023 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए कर्नाटक में सत्तारूढ़ भाजपा शनिवार को मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई सरकार के एक साल और राज्य में पार्टी के तीन साल के शासन को चिन्हित करने के लिए एक सार्वजनिक रैली ‘जनस्पंदन’ का आयोजन करेगी। मेगा रैली का आयोजन बेंगलुरु के पड़ोसी शहर डोड्डाबल्लापुर में किया जा रहा है। इस रैली में भाजपा सभी कमियों को दूर करने की कोशिश करेगी।

ये भी पढ़ें..Asia Cup: फाइनल से पहले श्रीलंका ने पाकिस्तान को धोया, रविवार को दोनों के बीच होगी खिताबी भिड़ंत

दरअसल, हाल ही में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक के गृहमंत्री के आवास का घेराव किया था। हिंदू कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में निष्क्रियता और विफलता का मजाक उड़ाने के लिए सामाजिक अभियान चलाए गए थे। हिंदू महासभा और श्री राम सेना ने घोषणा की कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीतने नहीं देंगे। जनता, प्रगतिशील विचारकों और धर्मगुरुओं के विरोध के बाद टेक्टबुक रिविजन का उलटना भाजपा के लिए एक झटका माना जा रहा है। लिंगायत पंचमसाली उप जाति, कुरुबा और वाल्मीकि समेत विभिन्न समुदाय के समूह आरक्षण की मांग कर रहे हैं।

केंद्रीय नेतृत्व कर्नाटक में 150 सीटें जीतने की बात कर रहा है। इसके लिए भाजपा को दक्षिण कर्नाटक के जिलों में सीटें जीतनी होंगी, जो क्षेत्रीय पार्टी जद (एस) और कांग्रेस का गढ़ माना जाता हैं। वहीं राज्य में आम आदमी पार्टी (आप) भी चुनावी मैदान में टक्कर देने के लिए उतर आई है। ‘जनस्पंदन’ कार्यक्रम को तीन बार स्थगित किया गया। हालांकि, भाजपा इस आयोजन को सफल बनाने और चुनाव की तैयारी को मजबूत करने में पूरी ताकत झोंक रही है। पार्टी को रैली 3 लाख से अधिक की भीड़ जुटने की उम्मीद है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें