केरल चुनाव : भाजपा ने घोषित किए 112 सीटों के उम्मीदवार, 25 सीटों पर लड़ेंगे सहयोगी

65

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए 112 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को इसकी घोषणा की। केरल की 25 सीटों पर भाजपा के सहयोगी दल चुनाव लड़ेंगे। भाजपा ने ‘मेट्रो मैन’ ई. श्रीधरन को केरल के पलक्कड़ सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। ई श्रीधरन ने हाल में ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की है। जबकि आईपीएस अधिकारी रहे जैकब थॉमस को पार्टी ने इरिन्जालाकुडा से टिकट दिया है। त्रिशुर से सुरेश गोपी चुनाव मैदान में रहेंगे।

भाजपा की केरल इकाई अध्यक्ष के. सुरेंद्रन को पार्टी ने मंदेश्वर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। कन्नूर सीट से अर्चना वंदिचल चुनाव मैदान में रहेंगी। जबकि चित्तूर सीट से वी. नटेशन चुनाव लड़ेंगे। इसी प्रकार कोच्ची सीट से सीजी. राजगोपाल और एर्णाकुलम से पद्मजा एस मेनन की पार्टी ने टिकट दिया है।

यह भी पढ़ेंः-एचसीडीए ने मुख्यमंत्री से की समस्याओं के निदान की मांग, भेजा अनुरोध पत्र

पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद ई. श्रीधरन ने कहा था कि यदि पार्टी को जरूरत महसूस हुई तो वे राज्य में मुख्यमंत्री पद की उम्मीदारी लेने के लिए भी तैयार रहेंगे। राज्य में भाजपा कुल 115 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। अन्य 25 सीटें पर गठबंधन में शामिल चारो पार्टियों के उम्मीदवार मैदान में होंगे। यहां छह अप्रैल को चुनाव होंगे और दो मई को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।