Thursday, October 24, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशBJP Candidate List: यूपी उपचुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों...

BJP Candidate List: यूपी उपचुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

UP ByPolls Bjp Candidate List, नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने सात सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही पार्टी ने राजस्थान की एक सीट पर भी अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा की है। राजस्थान की चौरासी विधानसभा सीट से बीजेपी ने कारीलाल ननोमा को मैदान में उतारा है।

BJP Candidate List 2024: ये रही पूरी लिस्ट…

  1. फूलपुर से दीपक पटेल
  2. कटेहरी से धर्मराज निषाद
  3. गाजियाबाद से संजीव शर्मा
  4. कुंदरकी से रामवीर सिंह ठाकुर
  5. खैर (अजा) से सुरेंद्र दिलेर
  6. करहल से अनुजेश यादव
  7. मझवां से सुचिस्मिता मौर्या

भाजपा ने 9 में से 7 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

बता दें कि उत्तर प्रदेश में 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। बीजेपी ने आज इनमें से 7 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने एक सीट मीरापुर अपने सहयोगी आरएलडी को चुनाव लड़ने के लिए दी है। बची हुई नौवीं सीट सीसामऊ पर भी बीजेपी जल्द ही अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर सकती है।

ये भी पढ़ेंः- UP By-Election : सपा के सिंबल पर लड़ेंगे इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी, जानें क्या हैं अखिलेश के ऐलान के मायने

बीजेपी की सहयोगी निषाद पार्टी भी अपने लिए एक सीट मांग रही थी, लेकिन कई स्तरों पर कई दौर की बातचीत के बाद आखिरकार बीजेपी ने अपना प्रत्याशी उतारने का फैसला किया। भाजपा ने निषाद पार्टी की सीट मझवां से सुचिस्मिता मौर्य को मैदान में उतारा है।

सीएम योगी की प्रतिष्ठा दांव

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में मिली करारी हार के कारण राज्य की नौ विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव भाजपा के लिए काफी महत्वपूर्ण हो गए हैं। इन सीटों पर जहां राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है, वहीं अखिलेश यादव की पार्टी और उनके परिवार के लिए भी यह उपचुनाव प्रतिष्ठा का चुनाव बन गया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें