प्रदेश हरियाणा

Biporjoy: रविवार को हरियाणा पहुंचेगा चक्रवात, इन जिलों में होगा सबसे अधिक असर

  हिसारः तटीय इलाकों में कहर बरपाने ​​के बाद चक्रवाती तूफान बिपारजॉय (Biporjoy) अब हरियाणा से टकराने वाला है। मौसम विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है और नागरिकों से सावधान रहने की अपील की है। मौसम विभाग का मानना ​​है कि बिपरजॉय तूफान हरियाणा के दक्षिणी क्षेत्र से प्रवेश करेगा। इससे इस क्षेत्र के आठ जिलों की 74.92 लाख आबादी प्रभावित हो सकती है। तूफान के असर से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। तूफान के असर से पेड़ और खंभे गिरने की भी आशंका जताई गई है। गुजरात और तटीय इलाकों में तबाही मचाने वाला चक्रवाती तूफान बिपारजॉय हरियाणा की ओर मुड़ गया है। हालांकि एक दिन पहले मौसम वैज्ञानिकों ने इसका असर आंशिक रहने की आशंका जताई थी, लेकिन अब कहा जा रहा है कि दक्षिण हरियाणा में इसका व्यापक असर देखा जा सकता है। यह तूफान इस क्षेत्र के आठ जिलों में जनजीवन प्रभावित कर सकता है। इसके बाद चक्रवात बिपारजॉय के हरियाणा के दक्षिणी हिस्से से राजस्थान होते हुए मध्य प्रदेश की ओर बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, बिपरजॉय के असर से दक्षिण हरियाणा के जिलों में गरज के साथ बारिश होने की पूरी संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने दक्षिणी जिलों में 18 जून से 20 जून तक येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक बिपरंजय चक्रवात का असर 18 से 19 जून के बीच सबसे ज्यादा दिखाई देगा। इस दिन दक्षिण हरियाणा के छह जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ और बिपरजॉय चक्रवात के सक्रिय होने से राज्य में बारिश और तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई है। बिपरजॉय का ज्यादा असर दक्षिण हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद में देखने को मिलेगा। यह भी पढ़ेंः-युवक का अपहरण कर मांगी डेढ़ करोड़ की फिरौती, पुलिस के बनाए जाल में… बिपरजॉय साइक्लोन सबसे पहले गुजरात से टकराने के बाद राजस्थान होते हुए दक्षिण हरियाणा पहुंचेगा। यहां से वह मध्य प्रदेश में प्रवेश करेंगे। बदलते मौसम के कारण इसका असर 18 और 19 जून तक ही साफ पता चलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक एक नया पश्चिमी विक्षोभ पंजाब और हरियाणा पर एक चक्रवाती परिसंचरण को प्रेरित कर सकता है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)