Featured मनोरंजन

बिपाशा-करण ने सेलिब्रेट किया अपनी बेटी देवी का वन मंथ बर्थडे, शेयर किया वीडियो

मुंबईः फिल्म अभिनेत्री बिपाशा बसु ने अपनी बेटी देवी का फर्स्ट मंथ बर्थडे सेलिब्रेट किया है। इसका एक वीडियो अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा किया है। हालांकि इसमें भी बिपाशा ने अपनी बेटी की झलक नहीं दिखाई है। वीडियो में बिपाशा और करण केक काटते नजर आ रहे हैं।

केक काटने के दौरान करण ब्लैक टीशर्ट में दिखायी दे रहे हैं। वहीं व्हाइट कलर की कैजुअल ड्रेस में बिपाशा काफी खूबसूरत लग रही हैं। वीडियो के कैप्शन में बिपाशा ने लिखा-और हमारी बेटी देवी आज एक महीने की हो गई है… देवी के लिए प्यार और दुआएं भेजने के लिए आप सबका धन्यवाद… हम बहुत आभारी हैं। दुर्गा-दुर्गा। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के जरिए यूजर्स न्यू पेरेट्स को जमकर शुभकामनाएं दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें..संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता के लिए...

गौरतलब है कि अभिनेत्री बिपाशा बसु ने 30 अप्रैल, 2016 को अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी। शादी के छह साल बाद बिपाशा और करण पहले बच्चे के रुप में बेटी देवी के माता-पिता बने। दोनों बहुत ही खुश और उत्साहित हैं और अपनी पैरेंटिंग लाइफ इंजॉय कर रहे हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)