मां बनने वाली हैं बिपाशा बसु, एक्ट्रेस ने बेहद बोल्ड अंदाज में किया प्रेग्नेंसी का ऐलान

29

मुंबईः बाॅलीवुड में सोनम कपूर, आलिया भट्ट के बाद एक और अभिनेत्री के घर जल्द ही किलकारी गूंजने वाली है। यह अभिनेत्री हैं बिपाशा बसु। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर शादी के 6 साल बाद जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। उनके घर एक नन्हा मेहमान आने वाला है। इसकी जानकारी खुद बिपाशा ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी है। बिपाशा बसु ने सोशल मीडिया पर पति करण सिंह ग्रोवर के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में बिपाशा बसु का बेबी बंप भी नजर आ रहा है। तस्वीरों में बिपाशा ने सफेद रंग की शर्ट पहनी हैं जिसके बटन नीचे से खुले हुए हैं जिससे उनका बेबी बंप दिखायी दे रहा है।

वहीं करण बिपाशा के साथ व्हाइट शर्ट में ट्विनिंग करते हुए बेबी बंप को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर को साझा करते हुए बिपाशा ने लिखा-एक नया वक्त, एक नया फेज, एक नई रोशनी हमारी लाइफ के प्रिज्म में एक यूनिक शेड जुड़ने जा रहा है। हमारी लाइफ और फैमिली पूरी होने वाली है। हमने इस लाइफ की शुरुआत अकेले की थी और फिर हम एक दूसरे से मिले, जिसके बाद से सिर्फ हम दो ही थे। दो लोगों के लिए इतना ज्यादा प्यार, हमें थोड़ा अनफेयर लग रहा था। इसलिए, जो दो हुआ करते थे, जल्द ही तीन हो जाएंगे। हमारे प्यार की निशानी, हमारा बच्चा जल्द ही हमारी लाइफ और खुशी में शामिल होने वाला है। आप सभी के प्यार और प्राथर्नाओं के लिए धन्यवाद। आपकी गुड विशेज हमेशा हमारी लाइफ का हिस्सा थीं और रहेंगी। हमारे जीवन का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद। दुर्गा दुर्गा।

ये भी पढ़ें..देबिना-गुरमीत के घर फिर गूंजेगी किलकारी, बेटी के जन्म के 4…

बिपाशा के इस पोस्ट पर फैंस के साथ -साथ सेलिब्रिटी भी प्रतिक्रिया देते हुए कपल को बधाई दे रहे हैं। गौरतलब है,कि बीते कुछ समय से बिपाशा बसु की प्रेग्नेंसी की खबरें सोशल मीडिया पर छाईं हुईं थी। लेकिन अब बिपाशा ने खुद इस खबर को कन्फर्म कर दिया है। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर साल 2015 में आई फिल्म ‘अलोन’ के सेट पर मिले थे। यह करण की फिल्म डेब्यू थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों में दोस्ती हुई और फिर प्यार हुआ जिसके बाद दोनों ने 30 अप्रैल, 2016 को शादी कर ली। शादी के छह साल बाद यह कपल जल्द ही अपने पहले बच्चे के माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों इसे लेकर काफी उत्साहित और खुश हैं।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…