प्रदेश बिहार Featured क्राइम

बिहार: युवक की हत्या की आशंका से आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

 

बेगूसराय: बेगूसराय में एक युवक की हत्या कर शव गायब करने का मामला सामने आने के बाद सनसनी फैल गई है।आक्रोशित लोग शुक्रवार सड़क पर उतर आए और एसएच-55 को जाम कर दिया है। घटना मंझौल ओपी क्षेत्र के मंझौल पंचायत-एक खोय मुहल्ला की है। युवक की पहचान रामसेवक पासवान के पुत्र मंटुन पासवान के रूप में की गई है।

जानकारी के अनुसार, बीती रात युवक की हत्या कर शव गायब कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि मंटुन शाम में घर से निकला और देर रात तक घर नहीं आने पर सुबह से खोजबीन शुरू की गई तो खेत में मंटुन का चप्पल और खून का निशान मिला है, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्या कर शव गायब कर दिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है तथा कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। स्थानीय लोग मामले के संबंध में विभिन्न तरह की बातें कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि मंटुन पासवान का अपने मोहल्ले के ही महादलित समुदाय की एक लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था तथा लड़की के परिजनों ने आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसी के चक्कर में उसकी हत्या हुई है।

यह भी पढ़ें-अंधविश्वास: तांत्रिक के कहने पर पिता ने बेटी के साथ कर डाला ये काम, हुआ गिरफ्तार

कुछ लोगों का कहना है कि मंटुन स्थानीय स्तर पर बनने वाले देशी शराब के कारोबार में लगा हुआ था और इसी में हुए विवाद को लेकर उसकी हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच-पड़ताल कर रही है। घटना के बाद इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, लोग पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।