Bihar New Cabinet List: नई सरकार में इन 8 लोगों को मिली मंत्री पद की जगह, देखें यहां पूरी लिस्ट

0
4

Bihar New Cabinet List: बिहार में नीतीश कुमार 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ आज शाम को लेंगे। उन्होंने राजद से गठबंधन तोड़कर भाजपा के साथ सरकार बनाने का फैसला किया है। नई कैबिनेट की सूची में बीजेपी से विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार, डॉ. विजेंद्र यादव, जदयू से प्रेम कुमार, ‘हम’ से संतोष कुमार सुमन और निर्दलीय सुमित कुमार सिंह के नाम शामिल हैं। वहीं सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा डिप्टी सीएम पद की शपथ ले सकते हैं।

नई सरकार बनाने का दावा पेश किया

वहीं आज सुबह करीब 11:15 बजे नीतीश कुमार ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। नीतीश कुमार ने भी बीजेपी को समर्थन पत्र सौंपकर नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। नई सरकार के आज शाम शपथ लेने की संभावना है। राजभवन जाने से पहले नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री आवास पर पार्टी सांसदों और विधायकों के साथ बैठक की। बैठक में नीतीश कुमार ने अपने फैसले की जानकारी दी।

संकेत हैं कि जेडीयू खेमे से तीन और बीजेपी से तीन विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। समारोह में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल हो सकते हैं। राजभवन से बाहर निकलने के बाद नीतीश कुमार ने पत्रकारों को अपने फैसले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज हमने इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल से मौजूदा सरकार को भंग करने को कहा गया है।

537 दिनों तक चली महागठबंधन की सरकार

नीतीश कुमार ने कहा है कि हर तरफ से राय आ रही थी। यही तो हमने सुना है। अब नये गठबंधन में शामिल होंगे। आज हम पुराने गठबंधन से अलग हो गये हैं। हम जो भी काम कर रहे थे, वो तो कोई काम ही नहीं कर रहे थे। लोगों को परेशानी हो रही थी, हमने बोलना बंद कर दिया।

537 दिनों के बाद आज 28 जनवरी को नीतीश कुमार ने एक बार फिर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। उन्होंने आखिरी बार 9 अगस्त, 2022 को राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा था। इसके बाद राजद-कांग्रेस गठबंधन के साथ महागठबंधन की सरकार बनी थी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)