Bihar: खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में लगी आग, हादसे में 20 से ज्यादा लोग झुलसे

0
26

fire

मोतिहारी: बिहार (Bihar) के पूर्वी चंपारण के पलनवा थाना क्षेत्र में एक घर में लीकेज के कारण रसोई गैस सिलेंडर में आग लग गयी। देखते ही देखत आग पूरे घर में फैल गई। इस हादसे में इससे 20 से ज्यादा लोग झुलस गये। जिनमें से आठ की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, पखनहिया गांव निवासी अच्छे लाल साह के घर में गुरुवार की रात रसोई गैस का रिसाव हो गया, जिससे घर में गैस भर गयी।

8 लोगों की हालत गंभीर

खाना बनाने के लिए जैसे ही गैस जलाने का प्रयास किया गया, गैस सिलेंडर में आग लग गयी। हादसे में 20 से ज्यादा लोग झुलस गए हैं, जिनमें से 8 लोगों की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर में विस्फोट के कारण आग पूरे घर में फैल गई और घर के सभी लोग इसकी चपेट में आ गए।

ये भी पढ़ें..Dhanteras 2023: धनतेरस कल, खरीदें सोना-चांदी व ये चीजें, जानें शुभ मुहूर्त 

मामले की जानकारी मिलते ही पलनवा थानाध्यक्ष ललन कुमार, सीओ मणिभूषण कुमार सदल बल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद कई झुलसे लोगों को बेतिया, रक्सौल और मोतिहारी के अस्पतालों में भेजा गया। आग पर काबू पा लिया गया है। पुलिस के मुताबिक घायलों में आठ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

चारों ओर मची चीख-पुकार

हादसे की खबर सुनते ही गांव में भगदड़ मच गयी। चारों ओर चीख-पुकार से अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। बाद में घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गयी और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। घटना की खबर सुनकर अंचलाधिकारी मणि भूषण कुमार व अन्य मौके पर पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)