Bihar Flood: उफान पर बिहार में कई नदियां, मंडराने लगा बाढ़ का खतरा

50

bihar-flood

पटनाः बिहार में मानसून पूरी तरह से सक्रिया हो गया है। जिसकी वजह से बिहार के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। जिसके कारण राज्य की प्रमुख नदियां उफान पर है। कई नदियां खतरे के निशान के करीब से बह रही हैं। नदियों के उफान पर आने के कारण कई इलाकों में बाढ़ (Bihar Flood) का खतरा मंडराने लगा है।

कोसी-गंडक समेत प्रमुख नदियां उफान पर

जल संसाधन विभाग द्वारा बनाये गये बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार मंगलवार की सुबह छह बजे वीरपुर बराज पर कोसी नदी का जलस्तर 89145 क्यूसेक था। वहीं, सुबह 10 बजे यह 1,02,765 क्यूसेक तक पहुंच गया। गंडक नदी का जलस्तर वाल्मिकीनगर बराज पर 83900 क्यूसेक है, जो स्थिर बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के ज्यादातर इलाकों में बारिश के आसार हैं।

बिहार में हो रही बारिश और नेपाल से आ रहे पानी के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। राज्य की प्रमुख नदियां गंगा, गंडक, बूढ़ी गंडक, कोसी, बागमती उफान पर हैं। लेकिन, वे अभी भी खतरे के निशान से नीचे हैं। अगर बिहार और नेपाल में लगातार बारिश होती रही तो कई बड़ी नदियां खतरे (Bihar Flood) के निशान को पार कर जाएंगी।

ये भी पढ़ें..श्रावण मास के प्रथम दिन CM योगी ने रुद्राभिषेक कर की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

Flood

मौसम विभाग ने जारी किए जरूरी निर्देश

जल संसाधन विभाग का दावा है कि तटबंधों की लगातार निगरानी की जा रही है। विभाग के मंत्री संजय कुमार झा ने भी दो दिन पहले कई इलाकों का दौरा कर तटबंधों का निरीक्षण किया था। संजय कुमार झा ने दो दिन पहले दरभंगा बागमती नदी के बाएं तट पर एकमी घाट से सिरनिया तक बने 10.5 किलोमीटर लंबे तटबंध का निरीक्षण किया था और इसकी सुरक्षा और मजबूती को लेकर विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये थे।

यह तटबंध बहादुरपुर, हनुमाननगर एवं हायाघाट प्रखंड के अंतर्गत आता है। इससे दरभंगा शहर के साथ-साथ उपरोक्त तीनों प्रखंडों को बाढ़ से सुरक्षा मिलती है। तटबंध पर तीन बाढ़ रोधी स्लुइस का भी निर्माण किया गया है, जो शहर में जमा बारिश के पानी को निकालता है। इसके अलावा बेनीपुर प्रखंड के सकरी शाखा नहर के बिंदु दूरी 140.00 के पास स्थल निरीक्षण किया गया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)