Bihar By Election 2024 : बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी की बहू दीपा माझी भी राजनीति में उतर गई हैं। झारखंड के साथ बिहार में चार सीटों पर 13 नवंबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव में जीतन राम मांझी की बहू दीपा हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की ओर से इमामगंज सीट से एनडीए की उम्मीदवार होंगी। उनके नाम की घोषणा हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के साथ ही एनडीए ने भी कर दी है।
जीतन राम मांझी के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी सीट
बता दें कि दीपा मांझी हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मंत्री संतोष कुमार मांझी की पत्नी हैं। बिहार की चार विधानसभा सीटों में से इमामगंज सीट पर अब तक यह सस्पेंस था कि उम्मीदवार कौन होगा। लेकिन जीतन राम मांझी की बहू दीपा के नाम की घोषणा के बाद इस सीट से उम्मीदवार को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया। दरअसल बिहार की इमामगंज सीट केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी और एनडीए की ओर से हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने इस सीट पर दावा किया था।
ये भी पढ़ेंः- Jammu and Kashmir को मिलेगा मिलेगा राज्य का दर्जा, कैबिनेट के प्रस्ताव को उपराज्यपाल की मिली मंजूरी
एनडीए ने जीतन राम मांझी की बहू को मैदान में उतारा
एनडीए नेताओं ने हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के दावे को स्वीकार कर लिया है और जीतन राम मांझी की बहू दीपा को चुनाव लड़ने की इजाजत दी जाएगी। जीतन राम मांझी के बेटे संतोष बिहार सरकार में मंत्री हैं। बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी लोकसभा चुनाव जीतकर केंद्र में मंत्री हैं। उनके बेटे संतोष मांझी बिहार सरकार में मंत्री हैं। अब जीतन राम मांझी के परिवार से राजनीति में तीसरी एंट्री उनकी बहू की हुई है।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)