बिहार Featured

Independence Day 2023: CM नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड 17वीं बार फहराया तिरंगा

Bihar Chief Minister Nitish Kumar hoisted the flag at Gandhi Maidan in Patna Independence Day: देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ( Nitish Kumar) ने मंगलवार को पटना के गांधी मैदान में झंडा फहराया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अब तक लगातार 17वीं बार झंडा फहराया है जो एक रिकॉर्ड बन गया है। उनसे पहले सबसे ज्यादा तिरंगा फहराने का रिकॉर्ड राज्य के पहले मुख्यमंत्री बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह के नाम था। उन्होंने 14 बार गांधी मैदान में झंडा फहराया। श्रीकृष्ण सिंह ने 1946 से जनवरी 1961 तक बिहार की सेवा की।

नीतीश कुमार 2015 से है सीएम

गौरतलब है कि नीतीश कुमार 24 नवंबर 2005 से मुख्यमंत्री पद पर हैं। वह साल 2013 तक लगातार मुख्यमंत्री रहे। इसके बाद उन्होंने 20 मई 2014 को जीतन राम मांझी को सीएम बनाया। नीतीश कुमार 2015 से बिहार के मुख्यमंत्री हैं। इस तरह श्रीबाबू के बाद सबसे ज्यादा दिनों तक सीएम की कुर्सी पर रहने का रिकॉर्ड नीतीश कुमार के नाम है। नीतीश के बाद श्रीकृष्ण सिंह, राबड़ी देवी ने 8 बार गांधी मैदान में झंडा फहराया। राजद सुप्रीमो लालू यादव भी 7 बार तिरंगा फहरा चुके हैं। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र ने भी मुख्यमंत्री रहते हुए 6 बार गांधी मैदान में झंडा फहराया था। ये भी पढ़ें..America: डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 2020 में चुनाव पलटने का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

सीएम नीतीश ने सहरसा को दी सौगात

वहीं सीएम नीतीश कुमार ( Nitish Kumar) ने सहरसा में एम्स की लगातार हो रही मांग को देखते हुए यहां के लोगों को बड़ी सौगात दी है। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार सरकार सहरसा में मेडिकल कॉलेज अस्पताल स्थापित करेगी। इसके अलावा राज्य के अन्य मेडिकल कॉलेजों में भी बेड की संख्या बढ़ाई जाएगी। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि जुलाई और अगस्त में कम बारिश के कारण खेती में दिक्कत आ रही थी। बिहार सरकार किसानों की मदद करेगी। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)