Monday, March 31, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeटॉप न्यूज़नीतीश कैबिनेट का होगा विस्तार, 6 से 7 नए चेहरे होंगे शामिल,...

नीतीश कैबिनेट का होगा विस्तार, 6 से 7 नए चेहरे होंगे शामिल, दिलीप जायसवाल का मंत्री पद से इस्तीफा

Nitish Cabinet Expansion: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद बिहार में नीतीश के नेतृत्व वाली सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर तस्वीर लगभग साफ हो गई है। दोनों नेताओं के बीच हुई बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार पर सहमति बन गई है। मंत्रिमंडल विस्तार आज यानी बुधवार को शाम 4 बजे किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक तारकिशोर प्रसाद, संजय सरावगी, राजू यादव और अवधेश पटेल को मंत्री बनाया जा सकता है।

भाजपा कोट से पांच मंत्रियों को मिल सकता है जगह

बता दें कि बिहार सरकार में फिलहाल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दो डिप्टी सीएम समेत 30 मंत्री हैं। बिहार विधानसभा की संरचना के अनुसार, मंत्रिमंडल में अधिकतम 36 मंत्री हो सकते हैं, यानी अभी छह रिक्तियां हैं, जिन्हें नए मंत्रियों से भरा जा सकता है।

सूत्रों की माने तो भाजपा कोटे से कुल 5 नए मंत्रियों को मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है, वहीं एक या दो मंत्रियों को पद से हटाया भी जा सकता है। पार्टी नेताओं के अनुसार, 30 सदस्यीय बिहार मंत्रिमंडल में भाजपा कोटे से कुल 15 मंत्री हैं, जिनमें दो उपमुख्यमंत्री भी शामिल हैं।

Nitish Cabinet Expansion: दिलीप जायसवाल ने मंत्री पद से इस्तीफा

उधर नीतीश कैबिनेट विस्तार से पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के बाद माना जा रहा है कि पार्टी नामों पर चर्चा कर रही है, जिसमें तारकिशोर प्रसाद,राजू यादव, अवधेश पटेल और संजय सरावगी को मंत्री बनाया जा सकता है। हालांकि जदयू कोटे के मंत्रियों पर अभी सस्पेंस बना हुआ है। इस संबंध में अंतिम फैसला सीएम नीतीश लेंगे। इसके साथ ही जिन मंत्रियों के पास दो विभाग हैं, उनसे एक विभाग वापस लिया जा सकता है।

ये भी पढ़ेंः- Kathmandu : पीएम ओली पहुंचे नेपाल , पशुपतिनाथ के दर्शन कर की विशेष पूजा

विधानसभा चुनाव को लेकर किया गया मंत्रिमंडल का विस्तार

इस मंत्रिमंडल विस्तार को साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि इस विस्तार के जरिए सामाजिक और जातिगत समीकरणों को साधने की कोशिश की जा रही है। बिहार विधानसभा का बजट सत्र 28 फरवरी से शुरू होकर 28 मार्च तक चलेगा, जिसके बाद इस विस्तार को राज्य की राजनीति में अहम कदम के तौर पर देखा जाएगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें