Bihar Elections: अगले साल के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सभी दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा और जदयू के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) अपनी सरकार के काम को मुख्य हथियार बनाने की रणनीति के साथ आगे बढ़ रहा है।
हरियाणा के सूरजकुंड में बिहार भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में संगठन को मजबूत करने और किए गए काम को जीत का हथियार बनाने पर चर्चा हुई। भाजपा के एक नेता का कहना है कि एनडीए में शामिल दल संयुक्त कार्यक्रम चलाकर केंद्र और राज्य सरकार के कामों को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने की योजना बना रहे हैं।
Bihar Elections: कर्पूरी रथ और नारी शक्ति रथ को किया रवाना
जानकारी के मुताबिक भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में इस पर खूब चर्चा हुई है। भाजपा प्रवक्ता और पूर्व विधायक मनोज शर्मा ने कहा कि भाजपा विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा, “हमारे पास विकास के बारे में बताने के लिए बहुत कुछ है और हम विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेंगे।” इस बीच, जदयू ने रविवार को प्रदेश कार्यालय से कर्पूरी रथ और नारी शक्ति रथ को भी रवाना किया। यह रथ राज्य के हर गांव में जाकर नीतीश सरकार की उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार करेगा और मतदाताओं को जागरूक करेगा।
ये भी पढ़ेंः- Tania Sachdev ने दिल्ली सरकार पर निशाना साधा
Bihar Elections: घर-घर पहुंचेगा रथ
जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार के अनुसार इस रथ का उद्देश्य बिहार में पिछड़ों, अति पिछड़ों और महिलाओं के कल्याण और उन्नति के लिए किए गए कार्यों को घर-घर तक पहुंचाना है। उन्होंने यह भी कहा कि एनडीए मुख्य रूप से किए गए कार्यों के आधार पर चुनावी मैदान में उतरेगी और बिहार में फिर से नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी।