बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने दिया इस्तीफा, सामने आयीं यह बड़ी वजह

0
46

पटनाः बिहार सरकार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने पद से इस्तीफा दे दिया है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष और कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के पिता जगदानंद सिंह ने उनके इस्तीफे की पुष्टि करते हुए आज यहां कहा कि कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने इस्तीफा सरकार के पास भेज दिया है।

जगदानंद सिंह ने कहा कि बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने किसानों के प्रश्न को उठाया है लेकिन सिर्फ प्रश्न उठाने से कुछ नहीं होता है, उसके लिए त्याग भी करना पड़ता है। हम नहीं चाहते हैं कि कोई लड़ाई आगे बढ़े। सरकार अच्छी तरह से चले इसके लिए सुधाकर सिंह ने इस्तीफा सरकार को सौंप दिया है।

ये भी पढ़ें..‘शुभंकरी’ मां कालरात्रि भक्तों को प्रदान करती हैं शुभ फल, जानें…

उल्लेखनीय है कि महागठबंधन की सरकार में राजद कोटे से मंत्री बने सुधाकर सिंह ने भ्रष्टाचार को लेकर अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला था। सुधाकर सिंह ने खुले मंच से विभाग के अधिकारियों को चोर और खुद को उनका सरकार बताया था। कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस बात को लेकर टोकने पर सुधाकर सिंह कैबिनेट की बैठक से उठकर चले गए थे। इसके बाद से ही उन्हें लेकर तरह-तरह की चर्चाएं थी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)