spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeफीचर्डबिहार : सूमो और ट्रक की भीषण टक्कर में एक ही परिवार...

बिहार : सूमो और ट्रक की भीषण टक्कर में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

लखीसरायः बिहार के लखीसराय जिला के हलसी थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक सूमो और ट्रक के बीच आमने सामने की टक्कर में एक ही परिवार के 6 लोगो की मौत हो गई जबकि 4 अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया की कुछ लोग एक सूमो पर सवार होकर पटना से जमुई जा रहे थे। इसी दौरान पिपरा गांव के समीप विपरित दिशा से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने सूमो में जोरदार ठोकर मार दी।

ये भी पढ़ें..मुंबई में सैमसंग के सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग, दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर

हलसी के थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने आईएएनएस को बताया की इस दुर्घटना में 6 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 4 अन्य लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को जमुई अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां गंभीर स्थिति देखते हुए सभी को पटना रेफर कर दिया गया है। ट्रक पर रसोई गैस सिलेंडर लदा है। उन्होंने बताया की घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सभी मृतक जमुई के नवडीहा गांव रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें