Bigg Boss 17: अंकिता लोखंडे और अभिषेक कुमार नहीं बल्कि ये कंटेस्टेंट्स बनेगा विनर

0
8

Bigg Boss 17: बाॅलीवुड अभिनेता सलमान खान का विवादित रिएलिटी शो बिग बाॅस 17 की जब से शुरूआत हुई है तभी से ये शो लगातार चर्चा में बना हुआ है। इस शो में आए कंटेस्टेंट्स ने लोगों का खूब मनोरंजन किया है। हालांकि अब बिग बाॅस 17 का जल्द ही फिनाले होने वाला है। ऐसे में हर किसी की नजर इस पर है कि सीजन 17 का विनर कौन होगा? बिग बाॅस 17 (Bigg Boss 17) के विनर को लेकर फैंस अलग अलग अनुमान लगा रहे हैं और दावे कर रहे हैं। हालांकि आपको बता दें कि, शो को टाॅप 5 कंटेस्टेंट्स मिल चुके हैं।

Bigg Boss 17 विनर की चर्चा

अगर हम बात करें सोशल मीडिया की तो यहां पर मुनव्वर फारूकी, अंकिता लोखंडे और अभिषेक कुमार के नाम लगातार चर्चा में हैं। विक्की जैन भी ट्रेंड कर रहे थे, हालांकि अब वो बिग बाॅस 17 से एविक्ट हो गए हैं। वहीं फैंस के अनुमान के अनुसार,टाॅप 3 कंटेस्टेंट्स की अगर हम बात करें तो, मुनव्वर फारुकी, अभिषेक कुमार और मन्नारा चोपड़ा का नाम शामिल हैं। इसके अलावा अभिषेक और मुनव्वर के नामों की चर्चा हो रही है।

Paush Purnima 2024: पूर्णिमा में दान और पुण्य करने से मिलता है मोक्ष 

मन्नारा चोपड़ा ले जाएंगी बिग बाॅस 17 की ट्राॅफी

वहीं आपको बता दें कि कुछ समय पहले चैनल की तरफ से एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था। जिसमें लिखा था कि अगर आपको मौका मिले तो आप किसे विनर बनाओगे। इसमें मुनव्वर फारुकी, मन्नारा चोपड़ा और अभिषेक का नाम शामिल था। वहीं ज्यादातर लोगों का अनुमान हैं कि इस बार बिग बाॅस 17 की ट्राॅफी कोई और नहीं बल्कि मन्नारा चोपड़ा ले जाएंगी।

मन्नारा चोपड़ा ने इस सीजन काफी अच्छा खेला है और कई लोगों का सपोर्ट भी उनको ही मिला है। जिसमें मन्नारा चोपड़ा की बहन प्रियंका चोपड़ा और देसी गर्ल की मां मधु चोपड़ा ने भी उनका सपोर्ट किया है। हालांकि आने वाले दिनों में क्या होता है ये वक्त ही बताएगा। बिग बॉस के टॉप 3 कंटेस्टेंट्स को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। वहीं शो का विनर कौन होगा, ये 28 जनवरी को पता चल जाएगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)