Featured मनोरंजन

Bigg Boss 17: नेशनल TV पर विक्की जैन ने पत्नी अंकिता लोखंडे पर उठाया हाथ, घरवाले हुए हैरान!

Bigg Boss 17:  सलमान खान का चर्चित टी शो बिग बॉस 17 दिन पर दिन अखाड़ा बनता जा रहा है। बिग बॉस 17 के घर में हर दिन नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। इस वक्त हर तरफ 'बिग बॉस 17' की ही चर्चा है। हो भी क्यों न क्योंकि एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और उनके पति विक्की जैन (Vicky Jain) इनों सुर्खियों में हैं। दरअसल बिग बॉस में आने के बाद से ही ये दोनों लगातार लड़ रहे हैं या बहस करते रहते हैं। इतना ही नहीं कुछ दिन पहले अंकिता ने सीधे तौर पर विक्की से तलाक मांग लिया था। हालांकि, शुक्रवार को प्रसारित एपिसोड में कुछ ऐसा हुआ कि हर कोई हैरान रह गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो हो रहा वायरल

इस वीडियो में अंकिता लोखंडे, अभिषेक कुमार, विक्की जैन और अरुण माशेट्टी एक कमरे में बैठे नजर आ रहे हैं। अंकिता और अरुण के बीच बड़ी बहस चल रही है, वहीं दूसरी तरफ विक्की और अभिषेक आपस में बातचीत कर रहे हैं। विक्की अंकिता और अरुण की बहस से तंग आ गया था और उन्हें चुप रहने के लिए कहता रहा। अंकिता का कहना है कि वह उन दोनों के बीच बात नहीं कर रही हैं। वह केवल अरुण से बात करती है। ये भी पढ़ें..Isha Talwar birthday: करोड़ों की संपत्ति की मालकिन है ‘मिर्जापुर’ की माधुरी, 13 साल की उम्र में रख था बॉलीवुड में कदम

बहस के दौरान विक्की ने खोया आपा

अंकिता से हुई बहस पर विक्की को इतना गुस्सा आ जाता है कि वह उन्हें मारने की कोशिश करता है। वह गुस्से में अपने शरीर से कंबल हटा देता है। विक्की का ये रुप देखकर अंकिता भी हैरान रह गईं। हालांकि विक्की जैन के इस व्यवहार पर अंकिता लोखंडे ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। लेकिन अरुण मशेट्टी और अभिषेक कुमार ने इसे देखा और इसके बारे में बात करना शुरू कर दिया। लेकिन अंकिता सिर्फ अपने पति के लिए ही बोल रही थीं।

विक्की जैन के व्यवहार को लेकर शुरु हुआ विवाद

उस वक्त उन्होंने कहा था कि लोग उनके पति यानी विक्की को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। बहस बढ़ने के बाद अंकिता किचन एरिया में विक्की को समझाती नजर आईं। सब कुछ यहीं ख़त्म नहीं होता। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है। जिसमें विक्की जैन के व्यवहार को लेकर बड़ा विवाद शुरू हो गया। लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)