Bigg Boss 17: फिनाले से पहले बहन मनारा चोपड़ा के सपोर्ट में उतरी Priyanka Chopra, शेयर किया पोस्ट

0
32

Bigg Boss 17, Priyanka Chopra: बाॅलीवुड अभिनेता सलमान खान का विवादित रिएलिटी शो बिग बाॅस 17 इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। बिग बाॅस का फिनाले होने में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। इस शो में आए कई प्रतियोगी काफी अच्छा कर रहे हैं और इसके लिए कड़ी मेहनत करते नजर आ रहे हैं। बिग बाॅस के घर में प्रतियोगी खुद को मोटीवेट करते नजर आ रहे हैं तो वहीं बाहर कई लोग प्रतियोगी का सपोर्र्ट करते नजर आ रहे हैं। कई सेलेब्स भी हैं जो प्रतियोगियों का खुलकर सपोर्र्ट करते नजर आ रह हैं। सेलेब्रिटीज से लेकर घरवाले अपने अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को वोट कर रहे हैं और उनके लिए पोस्ट शेयर कर रहे हैं।?

Priyanka Chopra ने मनारा चोपड़ा को किया सपोर्ट

अब इसी बीच ग्लोबल आइकन बन चुकी प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बहन मनारा चोपड़ा को सपोर्ट किया है। प्रियंका ने मनारा को सपोर्ट करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। प्रियंका ने बुधवार सुबह यानी 24 जनवरी को अपनी कजिन सिस्टर मनारा चोपड़ा को सपोर्ट करते हुए सोशल मीडिया पर एक स्टोरी शेयर किया है।

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: बंगाल में अकेले चुनाव लड़ेंगी ममता? सीट बंटवारे पर TMC-कांग्रेस में बिगड़ी बात!

प्रियंका ने कहा अपना बेस्ट दो

प्रियंका ने अपनी बहन मनारा के साथ पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि, अपना बेस्ट दो और बाकी के बारे में भूल जाओ। कार्पे डायम मनारा चोपड़ा। इसी के साथ उन्होंने रेड हार्ट इमोजी भी शेयर की है। इसी के साथ मनारा की बहन मिताली हांडा को भी टैग किया है। आपको बता दें कि इससे पहले प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने भी मनारा चोपड़ा का खुलकर सपोर्ट किया था।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)