Bigg Boss 17 के घर में होगी Munawar Faruqui की एक्स गर्लफ्रेंड आयशा की एंट्री, शो में होगा घमासान

0
3

Bigg Boss 17: टीवी इंडस्ट्री के सबसे विवादित शो की बात करें तो इस लिस्ट में सबसे पहले नाम बिग बॉस का आता है। बिग बॉस का 17वां सीजन काफी दिलचस्प है। इस बार शो में ऐसे कई प्रति​योगी आए हैं, जो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। इस लिस्ट में मुनव्वर फारुकी का नाम शामिल हैं। अब मुनव्वर फारुकी के चाहने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई हैं।

Bigg Boss 17: Munawar Faruqui को लेकर ये क्या बोल गए Salman Khan, रोने लगा कंटेस्टेंट

दरअसल बात ये है कि मुनव्वर फारुकी की एक्स गर्लफ्रेंड आयशा खान जल्द ही बिग बॉस 17 में धमाकेदार एंट्री करने वाली हैं। आयशा खान बिग बॉस के घर में जाने के लिए तैयार हैं। आयशा ने कहा कि, उन्होंने जो किया है वो ‘पाप’ है और जब वो शो में जाएंगी तो वो सिंगर-स्टार कॉमेडियन से माफी चाहती हैं।

Mannara Chopra और Ankita Lokhande नहीं बल्कि ये प्रतियोगी बना Bigg Boss 17 का पहला कैप्टन

चैनल ने शेयर किया आयशा का वीडियो

बता दें कि चैनल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है।​ जिसमे आयशा मुनव्वर फारुकी के बारे में बात करते हुए कहती है कि, उनके साथ उनकी हिस्ट्री रही है, वहां एक कंटेस्टेंट है। मुनव्वर फारूकी, मेरी उनके साथ हिस्ट्री है। वो कुछ ऐसा होने का दिखावा करते हैं, जो वो नहीं हैं।

मुनव्वर फारुकी से माफी चाहती हैं आयशा

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए आयशा ने कहा कि, वो जो दिखाते हैं वो वैसे नहीं हैं। आपने कहा है कि आप शो में प्रतिबद्ध हैं। आपने मुझसे आई लव यू कहा था, ये भी कहा था कि, आप जैसी लड़की से शादी करना चाहिए। आयशा ने कहा कि, गलतियां माफ की जा सकती है पाप नहीं। तुमने पाप किया है, मैं शो में उनसे माफी चाहती हूं।

अगर हम बात करें आयशा खान की तो वो एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। आयशा वीकेंड में शो में एंट्री करने वाली हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)