Bigg Boss 17 के घर में ‘पोहा’ को लेकर ईशा और ऐश्वर्या के बीच जमकर हुआ घमासान

0
4

Bigg Boss 17: विवादित टीवी शो ‘बिग बॉस 17’ के ताजा एपिसोड में ईशा मालविया और ऐश्वर्या शर्मा भट्ट के बीच पोहा को लेकर जमकर लड़ाई हो जाती हैं। दरअलस बात ये है कि, ऐश्वर्या शर्मा को मन्नारा चोपड़ा के पोहा बनाने के तरीके से परेशानी होती है। उन्हें मन्नारा का टमाटर से पोहा बनाने का तरीका पसंद नहीं आया है। इसकी वजह से ईशा ऐश्वर्या से असहमत नजर आती हैं। वो ऐश्वर्या से कहती हैं कि, किसी एक कंटेस्टेंट की पसंद या नापसंद के चलते खाना नहीं बदला जा सकता है।

Bigg Boss 17: Aishwarya Sharma ने Ankita Lokhande को बोला ‘फेक औरत’, भड़की अभिनेत्री ने दिया करारा जवाब

ईशा और ऐश्वर्या में घमासान

टीवी अभिनेत्री ऐश्वर्या ने ईशा से कहा कि, वो हर मामले में दखल न दें क्योंकि वो मन्नारा से बात कर रही है उससे नहीं। मन्नारा चोपड़ा ने बताया कि, कैसे ऐश्वर्या मसालेदार खाना पका रही थी जिससे उन्हें बीमार महसूस हो रहा था। लेकिन उन्होंने इसको सहन कर लिया है।

Bigg Boss 17: Munawar Faruqui को लेकर ये क्या बोल गए Salman Khan, रोने लगा कंटेस्टेंट

अपने पोहा में टमाटर नहीं चाहती ईशा

ईशा फिर ऐश्वर्या से कहती नजर आती हैं कि, अगर वो अपने पोहा में टमाटर नहीं चाहती हैं तो वो अपना खाना खुद बना सकती है। इसके बाद ऐश्वर्या ने हाउस कैप्टन से इस मुद्दे पर बात की और कहा कि, वो अब से अपना खाना खुद बनाएंगी। इसके बाद ईशा कहती हैं कि, ऐश्वर्या बेफकूफी भरी बातों पर लड़ाई कर रही हैं।

नील भट्ट ने ये बात ऐश्वर्या को बताई, जिसकी वजह से ऐश्वर्या भड़क जाती और दोनों के बीच जमकर तू-तू मैं-मैं हो जाती हैं। अंकिता लोखंडे मन्नारा चोपड़ा से किचन के मुद्दे पर बात करती हैं और एडजस्ट करने के लिए कहती हैं। इससे ऐश्वर्या और भी ज्यादा गुस्सा आता है और उनकी अंकिता से लड़ाई हो जाती है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)