Monday, March 31, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeप्रदेशगुजरात में GST चोरी का बड़ा फर्जीवाड़ा आया सामने

गुजरात में GST चोरी का बड़ा फर्जीवाड़ा आया सामने

पाटन: गुजरात के पाटन जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अहमदाबाद में मैकेनिक का काम करने वाले दुदखा गांव के एक युवक को बेंगलुरु GST विभाग से 1.96 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस मिला है। अपने परिवार का पेट पालने के लिए महीने में महज 16-17 हजार रुपये कमाने वाले युवक के लिए यह बड़ा झटका है।

मैकेनिक को भेजा 1.96 करोड़ का GST नोटिस

सुनील सठवारा एक साधारण मैकेनिक है जो छोटा-मोटा काम करके परिवार का खर्च चलाता है। बेंगलुरु से जीएसटी विभाग से 1.96 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। जब उसने इस नोटिस के बारे में वकील से संपर्क किया और वकील ने GST नंबर ऑनलाइन चेक किया तो पता चला कि सुनील सठवारा के नाम पर 11 कंपनियां चल रही हैं, जो देश के अलग-अलग राज्यों में हैं।

ये कंपनियां अयोध्या, उत्तर प्रदेश के अलीगढ़, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, त्रिपुरा, महाराष्ट्र के नागपुर, कर्नाटक, तमिलनाडु और अंडमान निकोबार जैसे राज्यों में चल रही हैं। जांच में पता चला है कि सुनील के नाम पर फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड का इस्तेमाल किया गया। यह जांच का विषय है कि सुनील के नाम पर इतनी सारी कंपनियां कैसे और किसने बनाईं, क्या ये कंपनियां वाकई चल रही हैं या सिर्फ नाम की हैं।

ये भी पढ़ेंः- दुखद! अभावग्रस्त घोषित हुए Rajasthan के 5 हजार ज्यादा गांव, सीएम ने किया ये ऐलान

जांच के बाद ही होगा खुलासा

इस पूरे मामले में सुनील और उसके परिवार ने गृह विभाग और क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि उनके दस्तावेजों का फर्जी तरीके से इस्तेमाल किया गया है। मामले की जांच अब गांधीनगर सीआईडी ​​क्राइम कर रही है। जांच के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि 11 कंपनियां बनाने वाले असली व्यक्ति का नाम क्या है, वह कहां का रहने वाला है और इस पूरे रैकेट का असली मकसद क्या था।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें