Sanjay Singh Arrested: मुंबई में ‘आप’ कार्यकर्ताओं का बड़ा प्रदर्शन, कई हिरासत में

0
22

Many-Detained-As-Mumbai-AAP-Protests-Against-MP-Sanjay-Singh-Arrest

मुंबई: सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को दक्षिण मुंबई में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय के बाहर बड़ा प्रदर्शन (AAP Protest Mumbai) किया।

बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता बैनर और पोस्टर लेकर मौके पर पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारे लगाए और सिंह को ‘अवैध गिरफ्तारी’ से रिहा करने की मांग की। कार्यक्रम स्थल पर कड़ी सुरक्षा थी। पुलिस ने करीब 100 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। ‘आप’ की मुंबई अध्यक्ष प्रीति शर्मा-मेनन ने भारी पुलिस कार्रवाई की आलोचना की और कहा कि पुलिस ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को ईडी कार्यालय के सामने एक साधारण विरोध प्रदर्शन (AAP Protest Mumbai) करने से रोका।

ये भी पढ़ें..Sanjay Singh Arrested: संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में AAP कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन

उन्होंने एक पोस्ट में कहा, “मेरे घर के बाहर इतनी पुलिस तैनाती… ऐसा लगता है जैसे सभी अपराधी छुट्टी पर हैं और मुंबई पुलिस के पास कोई अन्य काम नहीं है।” मुंबई ‘आप’ के कार्यकारी अध्यक्ष द्विजेंद्र तिवारी ने कहा कि कम से कम 15 वरिष्ठ नेताओं को मुंबई पुलिस ने बिना कोई कारण बताए उनके घरों से हिरासत में लिया है। उन्होंने कहा, पुलिस की सख्ती के बावजूद आम आदमी पार्टी डरेगी नहीं और बीजेपी को बेनकाब करने के लिए ईडी के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन (AAP Protest Mumbai) जारी रखेगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)