प्रदेश Featured महाराष्ट्र

महाराष्ट्र सरकार का बड़ा निर्णय, अब 12 की जगह 8 घंटे ही ड्यूटी करेंगी महिला पुलिसकर्मी

मुंबईः महाराष्ट्र सरकार ने महिला पुलिसकर्मियों के संबंध में एक बड़ा फैसला किया है। महिला पुलिसकर्मियों को 12 घंटे की बजाय अब आठ घंटे ही ड्यूटी करनी होगी। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) संजय पांडे ने शुक्रवार को बताया कि महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी को कम करने का प्रस्ताव गृह मंत्रालय के पास भेजा गया था, जिसको मंजूर कर लिया गया है।

महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार के इस निर्णय से राज्य की महिला पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी राहत मिलेगी। महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी के काफी लंबे समय के चलते उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इसके साथ ही वह अपने घर पर भी समय नहीं दे पा रही थी। महिला पुलिसकर्मियों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने उनकी ड्यूटी को चार घंटे कम कर दिया है।

यह भी पढ़ें-कौन था रोहिणी कोर्ट में हुए गैंगवार में मारा गया जितेंद्र...

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी अब सिर्फ आठ घंटे कर दिया है। इस फैसले पर राकांपा सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि राज्य सरकार के निर्णय के बाद महिला पुलिसकर्मियों को अपने घर पर भी ध्यान देने का समय मिल सकेगा। उन्होंने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री ठाकरे, गृहमंत्री पाटिल समेत पूरी मंत्रिपरिषद के प्रति आभार जताया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)