देश Featured

Bhutan: असम के दौरे पर पहुंचे भूटान के राजा, कामाख्या मंदिर मे की पूजा-अर्चना

bhutan-king-Jigme-Khesar-Namgyel-Wangchuck-in-assam गुवाहाटी: भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक (Bhutan King Jigme Khesar Namgyel Wangchuck) असम की तीन दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार को यहां पहुंचे। भूटान के राजा नीलाचल पहाड़ियों की चोटी पर स्थित कामाख्या मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। पीले पारंपरिक बौद्ध परिधान पहने राजा ने मंदिर की 'परिक्रमा' की, मिट्टी के दीपक जलाए और गर्भगृह में प्रार्थना की। शाही आगंतुक को कामाख्या मंदिर की प्रतिकृति भी दी गई। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को प्रसिद्ध गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 43 वर्षीय राजा का गर्मजोशी से स्वागत किया। सीएम सरमा ने पारंपरिक असमिया गमछा देकर राजा का स्वागत किया। राजा के साथ भूटान सरकार के उच्च पदस्थ अधिकारी भी हैं। यह भी पढ़ेंः-INDIA गठबंधन में पड़ी दरार ! पहले अखिलेश अब नीतीश नाराज सीएम सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था, ''असम के लोगों की ओर से, मैं भूटान के राजा महामहिम जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक (Bhutan King Jigme Khesar Namgyel Wangchuck) का स्वागत करने के लिए उत्साहित हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में, हम अपने दोनों देशों के बीच विशेष संबंधों को मजबूत करने के लिए तत्पर हैं।'' अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)