UP: भूपेंद्र चौधरी ने भारत विभाजन के लिए कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार, लगाया ये आरोप

0
9

bhupendra-chaudhary

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने भारत के विभाजन के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। रविवार को प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस धर्मनिरपेक्ष होने का दिखावा करती है। जवाहरलाल नेहरू ने प्रधानमंत्री पद के लिए भारत का विभाजन स्वीकार कर लिया। कांग्रेस ने हमेशा बांटो और राज करो की नीति अपनाई है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बंटवारे का दंश भुलाया नहीं जा सकता। देश का विभाजन एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। 14 अगस्त 1947 को भारत के भूगोल और संस्कृति का विभाजन हुआ। यह इतिहास का काला दिन है। विभाजन के कारण लाखों लोग विस्थापित हुए। जान-माल का भारी नुकसान हुआ। भारत की पूर्वी और पश्चिमी सीमाओं पर नरसंहार हो रहे थे। भारत में शरणार्थी बनने की मजबूरी थी। हिंदुओं को यातना और हिंसा का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें..IND vs WI: धुआंधार पारी खेलने के बाद Yashasvi Jaiswal ने…

बीजेपी 14 अगस्त को पूरे राज्य में मौन जुलूस निकालेगी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने बताया कि 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपा विभाजन के दौरान विस्थापित हुए और अपनी जान गंवाने वाले लाखों भाई-बहनों के संघर्ष और बलिदान की याद में प्रदेश भर में मौन जुलूस निकालेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी के प्रदेश महासचिव सुभाष यदुवंश, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे और अभय प्रताप सिंह मौजूद रहे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)