Sunday, March 16, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeमनोरंजनBhopal News : दिनदहाड़े युवक की हत्या , किन्नरों पर चाकू से...

Bhopal News : दिनदहाड़े युवक की हत्या , किन्नरों पर चाकू से गला रेतकर मौत के घाट उतारने का आरोप

Bhopal News : राजधानी भोपाल में दिनदहाड़े हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां रविवार सुबह किन्नरों ने चाकू से हमला कर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। धारदार हथियार से गला रेतकर सीने पर चाकू से वार किए गए। पूरा मामला तलैया थाना क्षेत्र का है। अब किस बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

किन्नरों पर हत्या के आरोप       

जानकारी अनुसार वारदात रविवार सुबह करीब आठ बजे बैंड मास्टर चौराहे की है। मृतक की पहचान आदिल के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, हत्या का आरोप किन्नरों पर है। हमले में दो किन्नर भी घायल हुए हैं। हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विवाद क्या था? मृतक के भाई ने बताया कि, रविवार सुबह लगभग 6 बजे कुछ दोस्त आदिल के घर पहुंचे। उसे अपने साथ ले गए। वे लोग कार से आए थे, लेकिन उसे घर के पास खड़ी कर बाइक से निकल गए। करीब 8.30 बजे हमें सूचना मिली कि, गंभीर रूप से घायल आदिल सड़क पर पड़ा है। हम मौके पर पहुंचे और आदिल को हमीदिया अस्पताल ले गए। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटनास्थल से तलैया थाना महज 200 मीटर दूर है। आदिल की शादी 22 फरवरी को हुई थी। करीब डेढ़ साल पहले आदिल के भाई आमिर बरखेड़ी का मर्डर जहांगीराबाद इलाके में हुआ था।

ये भी पढ़ेंः- IPL 2025: KKR के खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ ने ट्रेनिंग कैंप में खेली होली

CCTV खंगालने में जुटी पुलिस  

वहीं प्रत्यक्षदर्शी मुन्नवर अली ने कहा, ‘मैंने देखा कि चार किन्नर आदिल को लात-घूंसे मार रहे थे। हमने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। झगड़े में एक किन्नर को भी चोट लगी है। एक अन्य के हाथ में जख्म हुआ है। इस पूरे मामले को लेकर थाना प्रभारी सीएस राठौर ने बताया, ‘प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि, किन्नरों ने चाकू मारकर आदिल को घायल किया था। मामले की विवेचना जारी है, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। संदेहियों को भी चोट आई है, वे इलाज के लिए गए हैं। उन्हें पुलिस जल्द ही हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी।”

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें