बिहार Featured मनोरंजन

Nisha Upadhyay: छपरा में एक कार्यक्रम के चली गोली, भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय घायल

nisha-upadhyay-singer छपराः बिहार के छपरा में भोजपुरी फिल्म की जानी मानी भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय (Nisha Upadhyay) को एक स्टेज शो के दौरान  हर्ष फायरिंग में गोली लग गई, जिसके बाद उनकी हालत गंभीर हो गई थी। स्थिति को देखते हुए निशा को पटना रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि निशा उपाध्याय एक कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देने छपरा आई थीं, जहां कार्यक्रम के बीच में ही स्थानीय लोगों ने खुशी-खुशी फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक गोली निशा के पैर में लग गई। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया।

एक कार्यक्रम में छपरा के पहुंची थीं निशा उपाध्याय

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को जनता बाजार थाना क्षेत्र के सेंदुआर गांव में उपनयन संस्कार का कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय (Nisha Upadhyay) को भाग लेना था। निशा उपाध्याय के आने के बाद देर रात तक कार्यक्रम चलता रहा। इस दौरान एक युवक अपना कट्टा लहराते हुए खुशी से फायरिंग करने लगा। हर्ष फायरिंग में एक गोली निशा के पैर में लग गई, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गई। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया। निशा को गंभीर हालत में पटना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये भी पढ़ें..Weather update: बादलों की आवाजाही घटाएगी तापमान, मौसम विभाग ने दी..

गंभीर हालत में पटना में भर्ती

गोली लगने से निशा उपाध्याय की हालत गंभीर हो गई। इसके बाद निशा उपाध्याय को पटना के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में यह भी बताया जा रहा है कि इसकी सूचना उसके परिजनों को दी गई, जिसके बाद परिजन पटना के मैक्स अस्पताल पहुंच गए हैं। निशा के चाहने वाले भी अस्पताल पहुंच रहे हैं। वहीं, हादसे के बाद फायरिंग करने वाला सख्स फरार हो गया। हालांकि स्थानीय पुलिस को इस घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)