Bhojpuri: अरविंद अकेला की बहुप्रतिक्षित फिल्म ‘विजेता’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

131

मुंबईः वर्ल्डवाइड चैनल एवं जितेन्द्र गुलाटी प्रस्तुत अरविन्द अकेला कल्लू और यामिनी सिंह के शानदार अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म ‘विजेता’ का धमाकेदार ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से लॉन्च किया है। इस फिल्म में सुपरस्टार अरविन्द अकेला कल्लू एक धावक की भूमिका में हैं और उनका साथ दे रही हैं अभिनेत्री यामिनी सिंह और सिनेतारिका कनक पांडेय। ट्रेलर में अभिनेता अवधेश मिश्रा एक पिता और कोच की भूमिका निभा रहे हैं।

ये भी पढ़ें..नक्सलियों के नापाक मंसूबों पर फिरा पानी, 15 किलो का लैंडमाइंस बरामद

जो देव सिंह को रनिंग के लिए तैयार करते हैं और वो रेस जीत भी जाता है, लेकिन अवधेश मिश्रा को उस समय झटका लगता है। जब देव सिंह, अवधेश का नाम न लेते हुए सुशील सिंह को अपना कोच बताता है। फिर कल्लू खुद को रेस के लिए तैयार करते हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार अरविन्द अकेला कल्लू, यामिनी सिंह, सुशील सिंह, अवधेश मिश्रा, देव सिंह, कनक पाण्डेय अनूप अरोरा, जे नीलम वशिष्ठ, सुबोध सेठ, यादुवेन्द्र यादव, राकेश त्रिपाठी आदि हैं।

गौरतलब है कि फिल्म का टीजर काफी पसंद किया गया था, जोकि एक झलक मात्र था। वाकई यह फिल्म भव्य पैमाने पर काफी बेहतरीन बनाई गई है और सिनेमा को एक नई दिशा की ओर ले जाने में अग्रसर साबित होगी। जिस तरह से भोजपुरी सिनेमा को लेकर तरह तरह की बातें होती है, उनका यह लाजवाब फिल्म जवाब अवश्य देगी कि अब भोजपुरी फिल्मों में वाकई काफी बदलाव हो रहा है।

यह फिल्म काफी धमाल मचाने वाली, फुल इंटरटेनिंग, सम्पूर्ण पारिवारिक फिल्म बन रही है। खेलकूद पर आधारित यह फिल्म दर्शकों के लिए काफी ताजातरीन विषय है, जोकि भरपूर फुल एंटरटेनमेंट करने वाली है। फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। फिल्म के निर्देशक पराग पाटिल हैं। लेखक राकेश त्रिपाठी हैं। संगीतकार गीतकार श्याम देहाती व आजाद सिंह हैं। इसके ईपी इमरोज़ अख्तर मुन्ना हैं। फाइट मास्टर प्रदीप खड़का, कोरियोग्राफर राम देवन, आर्यन और पराग पाटिल हैं। डीओपी जगमिंद्र सिंह हुंदल (जग्गी पाजी), आर्ट डायरेक्टर नजीर शेख, एडिटर गुरजंट सिंह हैं। रिफ्लेक्शन पिक्चर्स स्टूडियो (अभिषेक श्रीवास्तव) द्वारा इसका पोस्ट प्रोडक्शन का काम किया गया है। प्रोडक्शन मैनेजर उपेन्द्र सिरसत हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)