Akanksha Dubey Suicide: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने वाराणसी में किया सुसाइड, होटल में मिला शव

89

akanksha-dubey-suicide

मुंबईः भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ रही है। भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने वाराणसी में एक होटल में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है। एक्ट्रेस के सुसाइड की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। आकांक्षा दुबे मूलरूप से भदोही जनपद के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की रहने वाली थीं। उनका पूरा परिवार मुंबई में रह रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार आकांक्षा दुबे वाराणसी के सारनाथ में स्थित सोमेंद्र होटल के रूकी थीं। आकांक्षा दुबे एक फिल्म की शूटिंग के लिए पिछले दिनों वाराणसी पहुंचीं थीं। तीन-चार दिनों से फिल्म की शूटिंग चल रही थी। बीती रात वह एक बर्थडे पार्टी में शामिल भी हुईं थीं। देर रात जब वह होटल वापस लौटी तो उन्होंने अपने केयर टेकर रेखा मौर्या से कमरे की चाबी मांगी और वहां से चली गयीं। एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे होटल के कमरा नंबर 105 में ठहरी थीं। रविवार को प्रातःकाल उनके कमरे का दरवाजा न खुलने होटलकर्मियों ने रूम की दूसरी चाबी से जब दरवाजा खोला तो एक्ट्रेस का शव फंदे से लटकता पाया। इस पर होटलकर्मियों ने तुरंत पुलिस को इस घटना की सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। फाॅरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गयी है और साक्ष्यों की बारीकी से जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें..जैकलीन फर्नांडिस के खिलाफ मानहानि मामले की सुनवाई 22 मई तक…

कई हिट फिल्मों में कर चुकी हैं काम
एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने भोजपुरी की कई फिट फिल्मों में अभिनय किया था। उन्हें भोजपुरी सिनेमा की क्वीन भी कहा जाता है। अपने अभिनय के करियर में उन्होंने सभी भोजपुरी सुपरस्टार के साथ काम किया है। आकांक्षा का जन्म 21 अक्टूबर 1997 को मिजार्पुर में हुआ था। उन्हें छोटी उम्र से ही नृत्य और अभिनय का शौक था। उन्हें भोजपुरी फिल्म वीरों के वीर और कसम पैदा करने वाले की-2 में काम करने का अवसर मिला। इन दोनों फिल्मों से आकांक्षा की पहचान भोजपुरी फिल्म जगत में बन गई। आकांक्षा अपने बोल्ड अंदाज के लिए अक्सर सुर्खियों में रहती थीं। हाल के दिनों में उनका आखिरी गाना रिलीज हुआ। गाने का टाइटल है ये आरा कभी हारा नहीं। गाना भोजपुरी गायक अभिनेता पवन सिंह और आकांक्षा पर फिल्माया गया है। आकांक्षा दुबे इंस्टाग्राम पर रील्स भी बनाती थीं। आकांक्षा के सोशल मीडिया पेज पर उनका आखिरी पोस्ट निराशा भरा रहा। आकांक्षा ने लिखा बुरी कल भी नहीं थी और अच्छी आज भी नहीं हूं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)