पूरे राजस्थान में हो भारत जोड़ो यात्रा, ताकि सभी जिलों को मिल सके जन सुविधाएं : राठौड़

0
35

जयपुर: राजस्थान विधान सभा में उप नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने राहुल गांधी की यात्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा सम्पूर्ण राजस्थान में होनी चाहिए, जिससे सभी जिलों को जनसुविधा मिल सके।

उप नेता प्रतिपक्ष राठौड़ मंगलवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा राजस्थान में चल रही कांग्रेस की टूट को जोड नहीं पाएगी। यह जन आक्रोश यात्रा सूक्ष्म स्तर पर चल रही है, जिसका लक्ष्य राजस्थान के 2 करोड लोगों तक पहुंचने का है। आज राजस्थान की इस दुर्दशा के लिए उत्तरदायी गहलोत सरकार है। दूसरी ओर नकली हिंदुत्व की बात करने वाले राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा राजस्थान में कांग्रेस जोडो की कृत्रिम यात्रा बनती जा रही है।

राजस्थान में राहुल गांधी की यात्रा जिन जिलों से गुजर रही है सिर्फ वही पर नई सड़कें, बिजली व पानी का प्रबंध इत्यादि कार्य किए जा रहे हैं और बडे बडे मैदानों के समतल और अथाह सरकारी धन का दुरूपयोग कर सजाया जा रहा है। मेरा मुख्यमंत्री से प्रश्न है ये सारा पैसा कहां से आ रहा है। जहां से राहुल गांधी की यात्रा गुजर रही है उन जिलो क्षेत्रों की पूर्ति के लिए दूसरो जिलों की बिजली की आपूर्ति को रोक राहुल गांधी की यात्रा मार्ग में पडने वाले जिलों के स्थानों की पूर्ति की जा रही है।

राठौड ने बताया कि भाजपा द्वारा जन आक्रोश यात्रा राजस्थान के सभी जिलों और 200 विधानसभाओं में गांव, ढाणी व शहरों में चौपाल व नुक्कड, यात्रा एवं सभाओं के माध्यम से जनता की आवाज बनकर कांग्रेस सरकार के चार वर्ष के कुशासन के बारे में आमजन भागीदारी निभा रहे हैं। सरकार के खिलाफ आक्रोश है।

राठौड ने कहा कि आज राजस्थान में अपराध और अपराधी दोनों बेकाबू हो गए है, इसकी बानगी राजस्थान के सीकर जिले में एक बेटी को अपने पिता की हत्या होने पर भरे बजार में जमीन पर सिर रखकर रोने को मजबूर हुए। सीकर वारदात के अपराधियों को तो पकडा गया इसकी मूल जड तक पहुंचने में काग्रेंस सरकार असफल है। राजस्थान की इस भष्ट सरकार को उखाड फेंकने के संकल्प के साथ भारतीय जनता पार्टी जन आक्रोंश यात्रा निकाल रही है, जिसके परिणाम स्वरूप आक्रोश यात्रा शिकायत पेटिका मे लगभग 28 हजार शिकायतें मात्र 2 दिनों में लोगों ने डाली है मात्र दो दिनों में इतनी शिकायतों का आना निश्चित रूप से दर्शता है कि 2023 में भाजपा की तीन चौथाई बहुमत के साथ सरकार बनेगी।

भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र गौठवाल नें प्रेस वार्ता में कहा कि कांग्रेस की भारत जोडो यात्रा प्रदेश सरकार द्वारा जनता की आवाज को बलपूर्वक दबाया जा रहा है, आम जनता सवाईमाधोपुर जिले में हो रहे कुशासन की शिकायत राहुल गांधी से करना चाह रही है लेकिन प्रदेश सरकार द्वारा लोगों को चिन्हित कर उनकी गिरफतारी की जा रही है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)