देश Featured टॉप न्यूज़ राजनीति

राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' का लोगो और टैगलाइन जारी, कांग्रेस के झंडे की बजाय दिखेगा तिरंगा

नई दिल्लीः कांग्रेस सात सितंबर से भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) की शुरुआत करने जा रही है। जिसको लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज हो गई है। इस बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता व यात्रा के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह और कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान यात्रा की वेबसाइट, लोगो और टैगलाइन का शुभारंभ किया। हालांकि 'भारत जोड़ो यात्रा' में कांग्रेस का झंडा नहीं दिखेगा। इस यात्रा के दौरान कांग्रेस के झंडे की बजाय तिरंगा (Tiranga) दिखेगा। दिग्विजय ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ करेंगे।

ये भी पढ़ें..ऑरेंज क्राॅप टाॅप में Nikki Tamboli के किलर पोज को देख आहें भरने लगे फैंस

दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह यात्रा ‘एक तेरा कदम, एक मेरा कदम, मिल जाए तो जुड़ जाए अपना वतन’ की सोच से निकाली जाएगी। सिंह ने कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा डॉट कॉम’ पर पूरी यात्रा का विवरण उपलब्ध कराया जाएगा। इस यात्रा से जुड़ने के लिए कोई भी वेबसाइट पर अपना पंजीकरण कर सकता है। प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि यह यात्रा देश में बढ़ती आर्थिक विषमता, सामाजिक ध्रुवीकरण और देश में बढ़ रहे राजनैतिक ध्रुवीकरण के विरोध में है। आज जिस तरह से देश को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है वह ठीक नहीं है। इस लिए कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा पर निकलेगी।

https://twitter.com/INCIndia/status/1561658185206730752?s=20&t=nJXlJ8QoZZwKZAc9eKP_Wg

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में कहा था कि भारत जोड़ो अभियान समय की मांग है। उन्होंने यहां सिविल सोसायटी के प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान कहा था कि वह भारत जोड़ो (Bharat Jodo Yatra) अभियान के लिए निकलेंगे। कांग्रेस अब रुकने वाली नहीं है। इस यात्रा में अगर लोग नहीं भी आएंगे तो वह अकेले ही यात्रा शुरु कर देंगे। कांग्रेस 07 सितंबर से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत कर रही है। यह यात्रा लगभग 3,500 किलोमीटर लंबी होगी। यात्रा 150 दिनों तक चलेगी। यह यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक 12 राज्यों और 02 केन्द्र शासित प्रदेश से होकर गुजरेगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)